शहर

मकर शनिदेव की पूजा और असहायतो की सहायता से बढ़ेगी सुख समृद्धि, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement
-आज विशेष
आज चंद्रमा प्रातः 10:00 वजे वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में गतिशील होगा। आर्थिक सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए असहाय लोगों की सहायता करें, उन्हें भोजन और कपड़ों का दान करें। रोग शांति के लिए शनिदेव  के सम्मुख सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं, शनि चालीसा का पाठ करें।
*देखिए आज का पंचांग*
विक्रमी संवत – 2079
शाके – 1944
मास -कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष
दिन – शनिवार
तिथि – षष्ठी तिथि
नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र
योग – वरियान योग
करण- गर करण
*किसी भी शुभ कार्य का समय*
शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:37 से 9:03 तक
चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 11:55 से शाम 4:14 तक
लाभ का चौघड़िया शाम 5:40 से रात्रि 7:14 तक
*जानिए आज का अपना राशिफल*
मेष -आज अपनी धन संपत्ति को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहेंगे। धन को संचित करने के लिए प्रयास करेंगे। आपके विचारों में बार-बार परिवर्तन होता रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में सोच समझकर फैसला लें। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा।
वृष – बढ़ते हुए खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ संबंधी मुश्किलें भी आपकी परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। स्वार्थी होने से बचना चाहिए। एकांत में रहना लाभदायक रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा।
मिथुन- आज आपके सामने अचानक कोई खर्चा आ सकता है। लोगों से मिलना जुलने की ख्वाहिश पूरी ना हो पाने का मन में मलाल रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों को बल देने के लिए ऑनलाइन काम लाभप्रद रहेगा। जो भी धन खर्च करेंगे वह आय के नए स्रोत बनाने वाला होगा।
कर्क- आज आपके लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। व्यवसायिक गतिविधियों में विस्तार होगा। कामकाज से नाम मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। सब कुछ मिलने के बाद भी मन में नीरसता का भाव रहेगा और एक बेचैनी बनी रह सकती है।
सिंह-इस राशि के जातकों के आगे दुविधा की स्थिति रहेगी। कामकाज के बारे में स्पष्टता ना होने की वजह से तनावग्रस्त रह सकते हैं। मन को शांत करें। अनुभवी लोगों से सलाह लें। शीघ्र ही दुविधा के बादल छठ जाएंगे और आपको लाभ होगा।
कन्या- राशि के जातकों के अपने बड़े बुजुर्ग से वाद-विवाद हो सकता हैं, इसलिए संभलकर बातचीत करें। पुरानी किसी समस्याओं के समाधान के लिए गहन अध्ययन मनन लाभदायक रहेगा। अध्यात्म की तरह रुचि बढ़ेगी। नए प्रयोग करना लाभदायक होगा।
तुला-व्यापारी वर्ग के जातक माल की कमी की वजह से परेशान रह सकते हैं। कुछ जातक चोरी-छिपे भी अपने काम को करने का प्रयास करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत की प्रवृत्ति धन प्राप्ति में सहायक बनेगी।
वृश्चिक- संयम बरतने का दिन है। गुप्त गतिविधियां न्यायिक परेशानी खड़ी कर सकती हैं। भाग्य का साथ भी नहीं मिल रहा है। डरते हुए समय व्यतीत होगा। खर्चे बड़े हुए रहेंगे। जिसकी वजह से धन की कमी लोन लेने का कारण बन सकती है।
धनु-आज निश्चित दिनचर्या का पालन नहीं कर पाएंगे। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदी से बहसबाजी हो सकती है, मानसिक शांति बनाए रखें छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय इग्नोर करना सीखें। आज आपका समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत के लिए भी समय अच्छा है।
मकर-आज इस राशि के जातक कुछ नया करने का प्लान बनाएंगे। ‌आपके नए विचार नए प्रोडक्ट के डेवलपमेंट में सहायक बनेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ जातक घर से ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लाभ के लिए समय अच्छा है।
कुंभ-नए कामकाज से संबंधित विचारों को कुछ समय के लिए टाल देना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और उस को बेहतर बनाने के लिए जरूरी उपाय करने पर आपका फोकस रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति बेहतर होगी। छुट्टी के दिन का प्रयोग नजदीकी रिश्तेदारों से बातचीत कर रिश्ते बेहतर बनाने के लिए करेंगे।
मीन-आज कोई ना कोई मुश्किलें आती रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद मन को परेशान कर सकता है। उत्तेजना में आकर कोई भी डिसीजन ना लें। प्रॉपर्टी से संबंधित वाद विवाद सर उठा सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चे मुश्किले बढायेगे।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पूर्वी में एक साथी चोर को पुलिस ने दबोचा

फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी में करीब आधा दर्जन हुई चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातो से क्षेत्र में…

13 hours

मेंटिनेन्स कार्य की वजह से सोमवार को 8 घंटे बन्द रहेगा जाफरपुर उपकेंन्द्र

शीशगढ़। सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जाफरपुर विधुत उपकेंन्द्र…

14 hours

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातृ दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

बरेली। स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका* विषय पर चौपला रोड, बरेली…

16 hours

बड़े वाहनों की इंट्री से कस्बे के मुख्य चौराहा पड़ाव पर लगा भीषण जाम

भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़। व्यापारियों की माँग पर पुलिस ने पिछले दिनों नगर के मुख्य…

16 hours

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सफल बनाने का बताया गया मंत्र

आंवला। विश्व हिन्दू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति का मई माह में…

16 hours