शहर

कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू,

Advertisement

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा के साहूकारा स्थित लक्ष्मी नारायण मढ़ी मंदिर मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। इसके पूर्व कलश यात्रा कथा स्थल मढ़ी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों व मंदिरों से होकर वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई। जहां करीब पचास से अधिक महिलाएं और कन्याएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए नगर भ्रमण में शामिल हुई।

 

 

आयोजन समिति के स्वामी कैलाश चंद्र अग्रवाल, शशि रानी अग्रवाल ने बताया कि व्यास पीठ पर वृंदावन से पधारे पूज्य महाराज योगेश ब्रजवासी विराजमान होंगे। शाम साढ़े पांच बजे से भागवत महात्मय मंगलाचरण होगा। छह अप्रैल को कथा का विश्राम हो जाएगा। साथ ही भागवत महात्मय मंगलाचरण होगा। श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु नटवरनागर की भक्ति मे झूमेंगे, साथ ही भगवान की बाल लीलाओं से लेकर असुरों के वध और यमुना में कलिंगा मर्दन के प्रसंग का रसपान करेंगे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

10 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

13 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

14 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

14 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

14 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

14 hours