फरीदपुर में महिला की निर्मम हत्या, पुलिस को किसी नजदीकी पर शक ,

SHARE:

बरेली |  फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की सोते समय उसी के घर में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी | घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी मच गई | ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी | इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी | पुलिस ने पंचनामा  भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |  हालांकि पुलिस को आशंका है महिला की हत्या करने वाला एक ही व्यक्ति होने के साथ नजदीकी हो सकता है |

फरीदपुर के धीरपुर गांव निवासी विष्णु यादव बरेली के परसाखेड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड है। वह  नौकरी के वजह से  महीने में 15 दिन  घर बाहर रहता  है। घर पर उसकी पत्नी रिंकी (35) व दो बेटे 12 वर्षीय दीपक और 8 वर्षीय हिमांशु के साथ रहती थी। महिला के बेटे दीपक ने बताया कि गली में खड़े डनलप पर उसकी मां सो रही थी। बराबर में चारपाई पर वह दोनों भाई सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे जब उसकी चारपाई पर कूदकर हमलावर भागा तब उसकी आंख खुली। सुबह करीब 5:00 बजे ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

बांके से हमलाकर महिला की गई हत्या 
 महिला घर के बाहर डनलप पर सो रही थी, इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने महिला पर  बांका से हत्या कर डाली और फरार हो गया |  जानकारी के मुताबिक सुबह 4:00 बजे पुलिस पहुंची, 7:30 बजे तड़के एसएसपी सहित एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल भी  मौके पर पहुंचे, घटना के संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की। बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने  विष्णु यादव से प्रेम विवाह किया था |
जल्द होगा मामले का खुलासा 
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि घटना में महत्वपूर्व सुराग मिले है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!