शीशगढ़।ख़ुशी और उल्लास का इंद्रधनुशी पर्व 25 मार्च को पूरे थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर और ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी।घरों से लेकर मंदिरों तक त्यौहार की धूम रही।त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।25 मार्च को होलिका दहन के साथ ही होली का पर्व आरम्भ हो गया।लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाया।घरों में बच्चों की टोलियों ने पिचकारी भर भर कर हुरियारों पर रंग डाला।मोहल्लो में सार्वजनिक होली महोत्सव की तैयारी के साथ रंगोंत्सव मनाया गया।
पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली
26 मार्च को शीशगढ़ थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी।इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने वताया कि रंगोंत्सव का पर्व पूरे थाना क्षेत्र में शान्ति और सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया।कहीं से भी कोई भी बाद विवाद या झगड़े की सूचना नहीं मिली यह बहुत अच्छी बात है।जिसके लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं।त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी को पुलिस कर्मियों ने गंभीरता के साथ निभाया।
फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी में करीब आधा दर्जन हुई चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातो से क्षेत्र में…
शीशगढ़। सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जाफरपुर विधुत उपकेंन्द्र…
आचार्य सत्यम शुक्ला, कानपुर वाले दैनिक राशिफल : 13 मई , दिन सोमवार , वर्ष…
बरेली। स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका* विषय पर चौपला रोड, बरेली…
भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़। व्यापारियों की माँग पर पुलिस ने पिछले दिनों नगर के मुख्य…
आंवला। विश्व हिन्दू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति का मई माह में…