शहर

मेष राशि में गतिशील चंद्रमा रहेगा अत्यंत मंगलकारी -गन्ने के रस से करे भोलेनाथ का अभिषेक ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

-आज विशेष
आज चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष राशि में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि में गतिशील चंद्रमा मंगलकारी माना जाता है। इसलिए आज पूजा पाठ का महत्व सर्वाधिक होगाआर्थिक लाभ के लिए आज गुरु मंत्र की माला का जप करें। गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। पीले वस्त्र पहने। रोग शांति के लिए हल्दी मिश्रित जल केले के वृक्ष में चढ़ाएं, और सम्मुख सत्यनारायण की कथा पढ़ें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -श्रावण मास, कृष्ण पक्ष

दिन – बृहस्पतिवार

तिथि – अष्टमी तिथि प्रातः 8:11 तक उपरांत नवमी तिथि

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र

योग – धृति योग

करण – कौलव करण प्रातः 8:11 मिनट तक उपरांत तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:25 से 7:07 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:31 से मध्यान्ह 3:37 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया मध्यान्ह 5:20 से रात्रि 9:38 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आज किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। संबंधियों का आगमन हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। खर्च अधिक होगा। ऑफिस में शुभ सूचना मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। धर्म-कर्म से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ-आज आप बेहद खुश रहेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन होगा। नए काम से आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्यों को करते समय सतर्क रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में नयापन महसूस होगा। शत्रु शांत रहेंगे।

मिथुन-आज उधार की रकम वापस मिलेगी। आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा। बजट प्रभावित रहेगा। बाहर का खाने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। आपका दिन सामान्य रहेगा। पूजापाठ में मन लगेगा। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। निवेश को टालें।

कर्क-आज का दिन बेहद दिक्कतों से भरा रहेगा। व्यर्थ के विवादों का हिस्सा न बनें। क्रोध पर काबू रखें। तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जरूरी कार्यों को न टालें। थकान महसूस कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।कुसंगति को त्यागें।

सिंह-आज आपका दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। आपके विरोधी शांत रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के यहां जाना हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों पर ध्यान दें। काम पूरे होंगे। छात्र खुश रहेंगे। किसी काम को पूरा करने में ढिलाई न करें।

कन्या-सेहत ठीक रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। दिन सकारात्मक रहेगा। तनाव लेने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको बेहद मेहनत करनी होगी। आमदनी बढ़ेगी। नया काम मिलेगा। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।

तुला-आज नई योजना बना सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। रोजगार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में उन्नति होगी।

वृश्चिक-आज अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी की बातों में आकर अपने लोगों पर शक न करें। व्यवसायी आज बेहद व्यस्त रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आपको बेहद सावधान रहना होगा। वाहन आदि चलाते समय चोट लगने की आशंका है। आज का दिन कुछ दिक्कत हो सकता है। जोखिम वाले कार्यों के दौरान सावधानी रखें।

धनु-आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।। खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। गोपनीय चर्चा के दौरान सावधान रहें। किसी पर बिना सोचे विचारे भरोसा न करें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मकर-आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी। जोखिम न लें। यात्रा को टालें। कारोबारी खुश रहेंगे। आज आपको ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। नए कार्य को मन लगाकर करेंगे। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ-आज भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। जमीन या सोने में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। युवाओं को नए मौके मिलेंगे। दफ्तर में अफसर प्रसन्न रहेंगे। किसी की बात से तनाव हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन-आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। कर्ज देते समय सतर्क रहें। दुखद सूचना मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। युवा वर्ग प्रसन्न रहेगा। आमदनी स्थिर रहेगी। बेवजह खर्च करने से बचें। नई जानकारी मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मीरगंज में 63.11 प्रतिशत मतदान:शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, युवाओं में दिखा उत्साह मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही लोग लाइन में लगकर मतदान किया। दोपहर में भीड़ हल्की हुई लेकिन शाम होते-होते फिर रफ्तार पकड़ लिया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। युवा काफी उत्साहित दिखे।मीरगंज विधान सभा में लोक सभा का चुनाव सम्पन्न होने के बाद 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होते ही हार जीत की अटकलें तेज हो गई।सिरौली,स्टेशन,तहसील चौराहो सहित बाजारों में अपने अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे को लेकर कयासों का दौर शुरू है।पार्टियों के परम्परागत वोटों में हुए सेंधमारी को लेकर समर्थक अपने अपने जीत के प्रबल दावे कर रहे हैं। पार्टियों के परंपरागत एवं जातिगत वोटों का विखराव कहीं न कहीं साफ दिखाई दे रहा। सियासी अपने अपने जीत के दम्भ भरने वाले प्रत्याशियों सहित समर्थकों में काफी उत्साह है। आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा।एसडीएम देश दीपक सिंह , तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मतदान चलने तक भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहे।सामान्य प्रेक्षक मीरगंज पहुँचे। बूथों को घूमफिरकर देखा।और एसडीएम से जानकारी ली।साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान केंद्र से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।तथा एसडीएम, सीओ , तहसीलदार , थाना प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। ईवीएम खराब होने से कई जगह प्रभावित हुआ मतदान मीरगंज। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र मे मतदान बूथों पर मशीनों मे खामिया मिली है। जिससे कई जगह मतदान प्रभावित रहा है। मीरगंज क्षेत्र में अधिकतर बूथों पर वोटिंग मशीन खराब पाई गई। जिनको काफी समय तक नहीं बदला गया। मतदान केंद्र मीरनगर उर्फ नौगवां,चुरई दलपतपुर,कम्पोजिट विद्यालय 209,कुल्छा किसान जूनियर हाईस्कूल,दिवना बूथ संख्या 355,सिमरिया बड़ी 207,डकिया डाम,चकदहा भगौतीपुर,नरखेडा,जाम में मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। लगभग 1 घंटे तक यह बंद रही, जिसके कारण वोट करने आए लोग घर वापिस जाते हुए दिखाई दिए। हांलाकि मशीन चालू होने के बाद फिर से मतदाता धीरे-धीरे वोटिंग के लिए आने लगे हैं।यहां पर एसडीएम देश दीपक सिंह ने पहुंचकर ईवीएम में आई खराबी को दूर किया।तब जाकर मतदान शुरु हो सका।

मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम…

2 hours

बीएलओ ने चौधरी कर्मवीर को बना दिया मृतक

मीरगंज। लोकसभा क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में चौधरी कर्मवीर वोट डालने पहुंचे तो बताया…

3 hours

फोटोग्राफर का कैमरा व अन्य सामान लेकर कार चालक फरार

बहेड़ी। एक प्रोग्राम में फोटोग्राफी करने जा रहे एक युवक का कार चालक कैमरा व…

3 hours

देवरनियां मे मुस्लिम मतदाता घरों से निकले कम,सुने पडे रहे मतदान केन्द्र

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान नगर पंचायत देवरनियां मे…

3 hours

सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव समेत डेढ दर्जन लोग देवरनियां थाने मे रहे नजरबन्द

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।‌ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के…

3 hours

नौगंवा घाटमपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

इंस्पेक्टर के समझाने पर ग्रामीणों ने किया मतदान भोजीपुरा। ब्लाक क्षेत्र के गांव नौंगंवा घाटमपुर…

3 hours