शहर

उच्च का चंद्रमा और सिद्धि योग करेगा उन्नति प्रदान -करें भगवान गणेश की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement
-आज विशेष
आज चंद्रमा वृषभ राशि में विचरण करेगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का मान्यता है जो उच्चतम फल कारक है।आज  सिद्धि योग भी व्याप्त रहेगा। जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में आज भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।
*जानिए आज का पंचांग*
संवत् -2079
शाके-1944
मास-मार्गशीर्ष  मास, शुक्ल पक्ष
तिथि-चतुर्दशी प्रातः 8:00 बजे तक उपरांत पूर्णिमा तिथि
दिन-वुधवार
नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र प्रातः 10:24 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र
योग-सिद्धि योग
करण-वणिज करण प्रातः 8:00 तक उपरांत विष्टि भद्र करण
राहुकाल- मध्यान्ह 12:04 से 1:21 तक
*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*
लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:53 से  9:28 तक
शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:46 से मध्यान्ह 12:04 तक
चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:39 से शाम 5:15 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*जानिए आज का राशिफल*
मेष  –आज सावधान रहना होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। खानपान में लापरवाही सेहत खराब करेगी। दंपत्ति को एक दूसरे का साथ मिलेगा।
वृषभ – किसी के बहकावे में आकर आर्थिक नुकसान न करें। आपकाे नए स्रोतों से आय हो सकती है। पारिवारिक समस्या के चलते चिंता बढ़ेगी। संतान के इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज की रकम वापस करने में दिक्कत होगी।
मिथुन – आज विद्यार्थियों काे अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपके विचारों से दूसरे प्रभावित रहेंगे। महिला वर्ग को लाभ हो सकता है। तनाव कम होगा।
कर्क – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आय बढ़ेगी, खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के लोगों से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
सिंह – आपको किसी बात का पछतावा हो सकता है। दोस्तों से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करेंगे। किसी के काम में दखल न दें। व्यापार अच्छा चलेगा। अपने कार्य के प्रति ईमानदार बने रहें। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।
कन्या – पारिवारिक कार्यों में  ज्यादा खर्च होगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। राजनीतिक लोगों को फायदा हो सकता है। कारोबार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। यात्रा सफल रहेगी।
तुला – आज अच्छी खबर मिलेगी। ऑनलाइन शापिंग में डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। नए स्रोत से लाभ होगा। आपकाे कार्यस्थल पर बड़े मौके मिलेंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों से सामंजस्य रहेगा।
वृश्चिक – व्यापार से जुड़े काम में हानि हो सकती है। पैतृक मामलों को लेकर विवाद होने की संभावना है। आपका अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन की शुरूआत में कुछ उलझन रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
धनु – आज आपको पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। पूर्व के विवादों का हल निकलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रोचक कार्यों में हिस्सा लेंगे।शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।
मकर -आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दैनिक कार्यों में बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है। कारोबार के काम में गलती होने की संभावना है। गुप्त बातों का खुलासा न करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ  – रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी। अपने आय के साधनों में वृद्धि करेंगे। परिवार के लोगों से साथ वक्त बीतेगा। बच्चों से अच्छा व्यवहार करें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।
मीन – रूखे व्यवहार के चलते लोग आपसी दूरी बना सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों को आज तनाव हो सकता है। कामकाजी लोगो के साथ विवाद होने की संभावना है। प्रमोशन को लेकर इंतजार करना होगा। खर्च संभलकर करें।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मीरगंज में 63.11 प्रतिशत मतदान:शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, युवाओं में दिखा उत्साह मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही लोग लाइन में लगकर मतदान किया। दोपहर में भीड़ हल्की हुई लेकिन शाम होते-होते फिर रफ्तार पकड़ लिया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। युवा काफी उत्साहित दिखे।मीरगंज विधान सभा में लोक सभा का चुनाव सम्पन्न होने के बाद 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होते ही हार जीत की अटकलें तेज हो गई।सिरौली,स्टेशन,तहसील चौराहो सहित बाजारों में अपने अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे को लेकर कयासों का दौर शुरू है।पार्टियों के परम्परागत वोटों में हुए सेंधमारी को लेकर समर्थक अपने अपने जीत के प्रबल दावे कर रहे हैं। पार्टियों के परंपरागत एवं जातिगत वोटों का विखराव कहीं न कहीं साफ दिखाई दे रहा। सियासी अपने अपने जीत के दम्भ भरने वाले प्रत्याशियों सहित समर्थकों में काफी उत्साह है। आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा।एसडीएम देश दीपक सिंह , तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मतदान चलने तक भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहे।सामान्य प्रेक्षक मीरगंज पहुँचे। बूथों को घूमफिरकर देखा।और एसडीएम से जानकारी ली।साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान केंद्र से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।तथा एसडीएम, सीओ , तहसीलदार , थाना प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। ईवीएम खराब होने से कई जगह प्रभावित हुआ मतदान मीरगंज। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र मे मतदान बूथों पर मशीनों मे खामिया मिली है। जिससे कई जगह मतदान प्रभावित रहा है। मीरगंज क्षेत्र में अधिकतर बूथों पर वोटिंग मशीन खराब पाई गई। जिनको काफी समय तक नहीं बदला गया। मतदान केंद्र मीरनगर उर्फ नौगवां,चुरई दलपतपुर,कम्पोजिट विद्यालय 209,कुल्छा किसान जूनियर हाईस्कूल,दिवना बूथ संख्या 355,सिमरिया बड़ी 207,डकिया डाम,चकदहा भगौतीपुर,नरखेडा,जाम में मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। लगभग 1 घंटे तक यह बंद रही, जिसके कारण वोट करने आए लोग घर वापिस जाते हुए दिखाई दिए। हांलाकि मशीन चालू होने के बाद फिर से मतदाता धीरे-धीरे वोटिंग के लिए आने लगे हैं।यहां पर एसडीएम देश दीपक सिंह ने पहुंचकर ईवीएम में आई खराबी को दूर किया।तब जाकर मतदान शुरु हो सका।

मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम…

5 hours

बीएलओ ने चौधरी कर्मवीर को बना दिया मृतक

मीरगंज। लोकसभा क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में चौधरी कर्मवीर वोट डालने पहुंचे तो बताया…

5 hours

फोटोग्राफर का कैमरा व अन्य सामान लेकर कार चालक फरार

बहेड़ी। एक प्रोग्राम में फोटोग्राफी करने जा रहे एक युवक का कार चालक कैमरा व…

5 hours

देवरनियां मे मुस्लिम मतदाता घरों से निकले कम,सुने पडे रहे मतदान केन्द्र

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान नगर पंचायत देवरनियां मे…

5 hours

सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव समेत डेढ दर्जन लोग देवरनियां थाने मे रहे नजरबन्द

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।‌ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के…

5 hours

नौगंवा घाटमपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

इंस्पेक्टर के समझाने पर ग्रामीणों ने किया मतदान भोजीपुरा। ब्लाक क्षेत्र के गांव नौंगंवा घाटमपुर…

6 hours