शहर

उच्च राशि में गतिशील चंद्रमा रहेगा बेहद सकारात्मकता का प्रतीक, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील है ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का मान जाता है जो कि व्यापार पूजा-पाठ आदि के लिए बेहद सकारात्मकता का कारक है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए शनि संबंधित वस्तुओं का दान करें, और सरसों के तेल का चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख जलाएं, और शनि चालीसा या शनि मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें। रोग शांति के लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर के हनुमान जी को चोला चढ़ाएं बजरंग बाण और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -श्रावण मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि – दशमी तिथि मध्यान्ह 11:26 तक उपरांत एकादशी तिथि

नक्षत्र-कृतिका नक्षत्र

योग – गंड योग

करण – विष्टिभद्र करण मध्यान्ह 11:26 तक उपरांत बम करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:13 से 8:55 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:19 से शाम 5:25 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 7:07 से रात्रि 8:25 तक

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आज व्यावसायिक दृष्टि से समय शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए उत्कृष्ट समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। मातृ संबंध आपको कुछ अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ दिला सकते हैं। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है।

वृष -आज ऑफिस में आपकी प्रगति का दिन है। आपका कोई काम बॉस को बहुत पसंद आ सकता है। ऑफिस में आपके इंक्रिमेंट की बात हो सकती है, जिससे आपको काफी खुशी होगी। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई सामान लेने के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। आपका काम सफल रहेगा। पहले किसी कार्य में निवेश किये गये पैसों से आज आपको लाभ मिल सकता है। आज अपने सारे काम निपटाकर घर-परिवार को भी समय देंगे। परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी खुशी बनी रहेगी।

मिथुन -बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिलसकता है। आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।

कर्क -यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे। समर्पित परिश्रम से यदि आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल सकते हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने काम की अहमियत को समझने की जरूरत है। आज पहले उसी काम को पूरा करें, जो ज्यादा जरूरी है। हालांकि काम को पूरा करने में कुछ चुनौतियां भी आपके सामने आ सकती हैं। आपको अपना काम बहुत ही समझदारी से करना चाहिए। छोटे बच्चे अपने माता-पिता से किसी चीज़ की जिद्द कर सकते हैं। उनकी जिद्द पूरी भी हो सकती है। आपको माता-पिता से पूरा प्यार मिलेगा। आपको अचानक किसी दोस्त के फंक्शन में जाना पड़ सकता है। मां लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका काम पूरा जरूर होगा।

कन्या-नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आकर न लें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससेआप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।

तुला -दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए, इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करनी चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों के साथ बिताएं।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में सब कुछ अच्छा रहेगा। अगर आपने कोई ब्यूटी सैलून खोल रखा है, तो आपका काम बढ़िया रहेगा। आप किसी नये बिजनेस को लेकर भी प्लान बना सकते हैं। आप किसी काम से शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी शाम के समय आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। बच्चे अपने किसी दोस्त से फोन पर बात कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, करियर में सब अच्छा रहेगा।

धनु-नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। फालतू भाग-दौड़ खत्म हो सकती है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। घर और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल आपके लिएखुशनुमा रहेगा। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है।

मकर -आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालाँकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार योजनायों को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाएँ और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।

कुंभ -आज आप अपने रिश्तों को अधिक महत्व देंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपको सबका साथ मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। बच्चों की पढ़ाई ठीक बनी रहेगी। अगर आप किसी मिष्ठान भंडार से जुड़ा काम करते हैं, तो आपका काम अच्छा चलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वैवाहिक रिश्तों में समरसता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप नई जॉब की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश जल्द ही पूरी हो जायेगी। गाय को रोटी खिलाए।

मीन-आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। कुछ छोटे कामों में परेशानियां रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी होसकती है। जोश में आकर नया निवेश न करें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

उर्से शाहिदी के मौके पर हुआ जलसा ए सीरातुननबी

बहेड़ी। हजरत मौलाना सय्यद शाहिद अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर बाद…

8 hours

दहेज अधिनियम का मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव तीन पर रिपोर्ट

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अवधेश सिंह…

10 hours

पुलिस से शिकायत करने पर दिव्यांग को दुकान में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग को अवैध टीन शेड डालने की शिकायत करना…

10 hours

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का दो पर केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।व्यापारी द्वारा चावल खरीदने को लेकर खाते में रुपए डलवा दिए।लाखों रुपए भेजने के…

11 hours

घर मे धुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक पीडिता को आरोपियों ने घर…

11 hours

मेष -मिथुन के जातकों को आज रखनी है कुछ सावधानियां , देखे आज का अपना राशिफल

दैनिक राशिफल : 19 मई ,दिन रविवार , वर्ष 2024 , ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला ,…

12 hours