शहर

कई शुभ योगों के महासंगम में हरियाली अमावस्या, देगी चमत्कारिक फल

Advertisement

 

बरेली। श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। जो इस बार 28 जुलाई बृहस्पतिवार के दिन है। इस बार की हरियाली अमावस्या पर कई शुभ ग्रहों का महासंगम होगा। जिस कारण इस पर्व की महत्वा कई गुना अधिक बढ़ जाती है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। और इस माह की हरियाली को मां पार्वती का स्वरूप कहा जाता है। इसलिए इस दिन वृक्षारोपण करने से प्रकृति प्रसन्न होती है। यानी भगवान शिव के साथ मां गौरी भी आशीर्वाद देती हैं। जिन जातक की कुंडली में कोई भी ग्रह दोष है। वह इस दिन ग्रह के अनुसार पेड़ पौधे लगा सकते हैं ।वैसे तो अमावस्या पर पूजन अर्चन करने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं। कालसर्प दोष भी शांत होता है। और सभी प्रकार की नकारात्मकता खत्म हो पर सुख शांति में वृद्धि होती है। इस अमावस्या को पितरों की पूजा, भोलेनाथ और पार्वती की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है।अमावस्या का मान वैसे तो गत दिवस 27 जुलाई को रात्रि 9:11 पर शुरू हो जाएगा ।जो 28 जुलाई को मध्य रात्रि 11:30 तक रहेगा। इस दिन स्नान दान पूजन अर्चन दरिद्रो की सहायता पिंड दान इत्यादि करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रावण में अमावस्या होने कारण इसे श्रावणी अमावस्या भी कहते हैं।

 

 

 

 

 

 

इस तरह होगा ग्रहों का महासंगम और उससे फायदा

इस बार हरियाली अमावस्या तिथि पर सूर्य, बुध, चंद्रमा एक साथ कर्क राशि में विद्यमान रहेंगे इसे त्रिगृही योग कहा जाता है। साथ ही तीन राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। दरअसल अमावस्या के दिन शश,रुचक और हंस राजयोग बन रहे है। ये तीनों योग शनि,मंगल और बृहस्पति ग्रह के संयोग से बने है। वहीं इन तीन राजयोग के अलावा हरियाली अमावस्या के दिन गुरु-पुष्य योग भी बन रहेगा। गुरु-पुष्य योग बहुत ही शुभ योग और बलिष्ठ कारक माना जाता है। इस योग में अगर किसी भी काम की शुरुआत करते हैं। तो सफलता अवश्य मिलती है। कुल मिलाकर इस तरह इन सभी शुभ ग्रह योगों का महासंगम हरियाली अमावस्या पर चमत्कारिक सिद्ध होगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia
Tags: #dharm#tij

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

11 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

14 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

15 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

15 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

15 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

15 hours