News Vox India
शहर

“बाबूजी” को श्रद्धासुमन अर्पित करने को उमड़ा जन सैलाब,

फतेहगंज पश्चिमी/कल्याण सिंह बाबू जी की द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम का सोमवार को कस्बे में विद्यालय के मैदान में आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बाबूजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद अन्य वक्ताओं ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पण कर उनके चरित्र को विस्तार से बताया।

Advertisement

 

 

सोमवार को कस्बे के न्यू रेडियंस पब्लिक स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की द्वितीय पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे उन्होंने बाबूजी के बारे में बताया कि हम ने उनके साथ लंबे समय तक रहे जब वह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री थे।और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अलग पहचान बनाई।अटल जी एवं आडवाणी जी के बाद जो तीसरा नाम आता था तो आदरणीय कल्याण सिंह जी का आता था।

 

 

उनके सपने आज साकार होते नजर आ रहे है।उनकी याद हमे निरंतर आती रहेगी।वह जहाँ भी रहे परमात्मा उनको चरणों मे स्थान दे।जिला सहकारी बैंक चेयरमैन बीरेंद्र सिंह बीरू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने जीवनकाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए अलग पहचान दी बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद आज भब्य राम मंदिर बन रहा है।यह उनकी ही देन है।अन्य बक्ताओ ने अपने अपने विचार रहे।

 

 

सांसद संतोष गंगवार ने पांच विधवा महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया।उसके बाद कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं को शाल वितरण की गई। कार्यक्रम के बाद सभी को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रशांत पटेल मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार पूर्व प्राचार्य आरपी सिंह पूरनलाल लोधी व्यापारी हरीश कातिब भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह बन्टी मौर्य जीतू गुप्ता संजीव सिंह मिथलेश कश्यप मुकेश राजपूत,गंगासाह राजपूत सत्य देव वर्मा,चन्द्रभान लोधी रमेश फौजी निहाल सिंह लोधी राजेश राजपूत आदि लोग थे। अंत में कार्यक्रम आयोजक अजय राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related posts

सरकार ने व्यापारी विकास को आगे बढ़ाने के साथ माफियाराज को समाप्त किया : रविकांत गर्ग

newsvoxindia

शिव तेरस पर आज भोलेनाथ का गंगाजल से करे अभिषेक -वर्ष भर रहेगी संपन्नता ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

एक्टिंग नहीं करूंगी तो जिंदगीभर दुखी रहूंगी: जान्हवी

newsvoxindia

Leave a Comment