News Vox India
धर्मनेशनलशहर

ध्रुव योग में चंद्रमा खोलेगा सफलता के द्वार -करें भगवान विष्णु की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

-आज विशेष 
आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में विचरण करेगा।  जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति कारक माने जाते हैं। आज व्रहस्पतिवार में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना समस्त मनोरथों को पूर्ण करेगी। केले पर जल अर्पण करें। मुनक्का औरआंवले का भोग लगाएं। बृहस्पतिवार व्रत की कथा पढ़ें। पीले पीले वस्त्र धारण करें और दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग शांत होंगे।
Advertisement
*जानिए आज का पंचांग*
संवत् -2079
शाके-1944
मास-माघ मास, कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी तिथि
दिन-गुरुवार
नक्षत्र-ज्येष्ठा नक्षत्र
योग-ध्रुव योग
करण- तैतुल करण
राहुकाल- मध्यान्ह  1:48 से 3:07 तक
*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*
शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:11 से  8:30 तक
चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 11:09 से मध्यान्ह  3:07 तक
शुभ, अमृत,चर, का चौघड़िया शाम 4:27 से रात्रि 9:07 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*जानिए आज का राशिफल*
मेष- अध्यात्म में ज्यादा मन लगेगा। धर्म कर्म से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। आप रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होंगे।आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष -आज का दिन नौकरी में सामान्य व बिजनेस में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। साथ ही जातक को शुभ समाचार के साथ उत्तम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ भी सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।काले रंग के कपड़ों से दूरी रखें।
मिथुन – घर-परिवार के लोगों को धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल जातक के पद प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी। नई तकनीक को जानने का मौका मिलेगा। सेहत के साथ खानपान का ध्यान रखें।हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
कर्क -बिजनेस के लिए सही है, लेकिन नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। इस सप्ताह की शुरुआत में जातक कुछ नया करेंगे। सृजनात्मक काम में मन लगेगा और सराहना मिलेगी।आज आदित्य ह्रदय स्त्रोत से अपना खोया सम्मान पाएं।
सिंह -करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।आज काली उड़द दान में दें।
कन्या -ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।
आज बुध देव की पूजा करेंगें तो लाभ मिलेगा।
तुला -आज दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में मिठास रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होंगे।आज शनिदेव की आराधना व पूजा करें।
वृश्चिक – बिजनेस में लाभ होगा। लेकिन नौकरी वाले जातक के लिए सयंम वाला समय है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़े।
धनु – तकनीक या साहित्य में रुझान होगा। जिसमें सकारात्मक फल मिलेगा। पूजा पाठ के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
पीपल के वृक्ष की परिक्रमा और 11 दीप जलाएं।
मकर -प्रेम संबंध के लिए यह दिन अनुकूल है। अगर किसी को प्रपोज करेंगे तो शाम तक हां में जवाब मिलेगा। शादीशुदा अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।
कुंभ -आज के दिन पूरे दिन मौज मस्ती करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी उपहार देंगे। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में उन्नति या प्रमोशन संभव है। भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।
मीन – सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग है जिससे लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। नौकरी वाले जातक को ऑफिस में लाभ मिलेगा।

Related posts

गांव चलो अभियान के तहत भिटौरा में कार्यक्रम हुआ आयोजित

newsvoxindia

मामू मियां के उर्स के मौके पर मुशायरा का हुआ आयोजन

newsvoxindia

मनोनीत किये गये सदस्यों का विधायक ने किया स्वागत,

newsvoxindia

Leave a Comment