शहर

नेत्र चिकित्सक का शव अपने ही घर में खून से लथपथ मिला , परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Advertisement
प्रांजल गुप्ता ,

यूपी के पीलीभीत  में छुट्टी पर घर आए एक डॉक्टर का खून से लथपथ शव उसी के घर के अंदर मिला है। बताया जा रहा है डॉक्टर घर बनवाने के लिए छुट्टी पर आए हुए थे। शव को देखकर परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार के लोग कुछ भी सही से बता नहीं पा रहे हैं। परिवार का कहना है कमरे की दीवार पर खून लगा हुआ था। परिवार देहरादून में ही रह रहा था।

घटना पीलीभीत जनपद के हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर गांव की है। यहां के रहने वाले 50 साल के सूर्य प्रकाश यादव देहरादून के आई हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। दो-तीन दिन पहले वो घर बनवाने के लिए छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए थे। बताया जा रहा है उनका परिवार  देहरादून में ही था। जब परिवार से उनकी बात नहीं हुई तो वो लोग पीलीभीत आ गए। तब उनको मामले की जानकारी हुई है। हालांकि परिजन डॉक्टर की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। परिवार की माने तो जब वह घर पर आए तो कमरा बाहर से बंद था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर का शव खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा था। दीवार पर भी खून के निशान पाए गए। पुलिस का दावा है युवक के सिर पर चोट का निशान है। घटना पर जानकारी देते हुए पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया युवक का बंद कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

20 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

22 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

22 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

22 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

23 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

23 hours