News Vox India
शहरशिक्षा

74 वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जगह जगह हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंडलायुक्त  ने कमिश्नरी कार्यालय , डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Advertisement
,

बरेली । गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, हर्ष उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।  सरकारी, गैर सरकारी इमारतों को पूर्व संध्या पर सजाया भी गया था ।  समस्त शासकीय, अर्ध शासकीय भवनों पर प्रातः ध्वजारोहण हुआ और संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया गया। महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण हुआ तथा देश के अमर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त श्रीमती संयुक्ता समद्दार ने कमिश्नरी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने संविधान संकल्प को उपस्थित लोगों के साथ दोहराया। इसके बाद मंडलायुक्त ने कमिश्नरी परिसर के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मंडलायुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक, संयुक्त विकास आयुक्त, उपायुक्त खाद्य ने कमिश्नर परिसर में अमरूद का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया।

 

इस मौके पर  मंडलायुक्त ने कहा कि आज हम सभी लोग 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है यह बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने हमें मूल अधिकार प्रदान किया है साथ-साथ नागरिक कर्तव्य भी बताए हैं, हमें अपने अन्दर कर्तव्यबोध के भाव को सदैव जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें कितनी कुर्बानियों के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसे हमेशा याद रखना चाहिए। भारत को आजादी के बाद हर क्षेत्र में विकास हुआ जैसे आर्थिक क्षेत्र, सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र और विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में विशेषकर रहा है। इसके बावजूद भारत का विकास लगातार जारी है। जब तक भारत में आर्थिक सामाजिक समानता के लक्ष्य के साथ-साथ भारत वैश्विक शक्ति के रूप में न स्थापित हो जाए। उन्होंने कहा कि आज के दिन भारतीय संविधान की संरचना हुई और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकृत किया गया। भारत का हर व्यक्ति इसी संविधान के अन्तर्गत हमारे अधिकार सुनिश्चित और सुरक्षित किए गए हैं। ये अधिकार ही हैं जिनकी बदोलत हम लगातार तरक्की कर रहे है, लेकिन अभी भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि अंतिम पायदान पर बैठे हर गरीब परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिले तथा उनको सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति जिस पद पर बैठकर कार्य कर रहे हैं उस पद पर बैठ कर अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।

मंडलायुक्त ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत सभी मतदाताओं का दायित्व है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, लोकतंत्र को मजबूत करने का दायित्व भी समान रूप से सभी नागरिकों का है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अरूण कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक  प्रीति जयसवाल, उपायुक्त खाद्य  राजन गोयल, कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर  सभी को दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी  शिवाकान्त द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के संकल्प को भी दोहराया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों के त्याग व बलिदान ने अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराया, इसके बाद भारतीय संविधान की संरचना हुई और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकृत किया गया। भारत गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि संविधान में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी धर्म जाति के लोगों को एक समान अधिकार दिए गए। यही हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी खुबसुरती विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे लोकतंत्र सशक्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान पूरे विश्व के विभिन्न देशों से विशेषताएं लिया गया है, जिसके चलते यह विश्व का लिखित सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता की बात की गई है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान मूल्यों के तहत आज राजनीतिक, आर्थिक तकनीकी के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है।

 

उन्होंने यह भी  कहा आज भारत की बातें दुनिया के मंचों पर सुनी जाती है तथा भारत विश्व राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह ताकत हमको भारतीय संविधान से मिलता है। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ाकर सम्मिनित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती ऋतु पुनिया, अपर जिलाधिकारी नगर डा. आर.डी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त)  संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट  राकेश कुमार पाण्डेय ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दो दोस्तों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम  , पुलिस ने मामले का किया खुलासा ,

newsvoxindia

संजीव सक्सेना मेयर बनने पर सुभाष नगर पुलिया का कराएंगे निर्माण , यह है उनकी सभी प्राथमिकतायें ,

newsvoxindia

ट्रेन से कटकर पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत,

newsvoxindia

Leave a Comment