News Vox India
शहर

सपा पार्षदों ने  कागज की नाव चलाकर शहर की सडकों को गड्डा मुक्त करने की मांग ,

बरेली :  सपा पार्षदों ने सीएम की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए  अपने कार्यकर्ताओं के साथ गड्डेदार सडकों को दुरस्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।    सपा पार्षद गौरव सक्सेना  स्मार्ट सिटी के वार्ड 20 आजम नगर के जिला अस्पताल कॉलोनी में कागज की नाव चला कर प्रशासन से लेकर शासन तक  समस्या की ओर  ध्यान खींचने की कोशिश की। दरसल सीएम योगी लखीमपुर में चुनावी सभा करने के बाद बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे ।  बरेली पहुंचने पर सीएम योगी ने बरेली में दोपहर का भोजन किया इसके बाद उन्होंने बरेली के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  बैठक के बाद वह गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर  सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर अधिकारियों से ही जनपद की समीक्षा करने के स्थान पर शहर में किसी भी सड़क पर निकल कर औचक निरीक्षण कर लेते या नगर निगम के किन्हीं दो वार्डों  के अंदर पहुंचकर जायजा ले लेते तो प्रशासन की पोल खुल जाती। लेकिन मुख्यमंत्री जी केवल कागजी समीक्षा करके चले गए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरे प्रदेश में गड्ढा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है।  जबकि पिछले दिनों बरेली के अंदर मिनी बाईपास पर मजदूर अर्जुन के ठेला गड्ढे में गिर जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो जाने पर भी बरेली का प्रशासन अभी तक नहीं चेता है पता नहीं और कितने आम इंसानों को जाने जाएंगी। कितने दुर्घटना से चोटिल होंगे तब प्रशासन जागेगा।  मजदूर अर्जुन की मौत की जिम्मेदारी किसकी है? शहर के मुख्य सड़कें जहां से मुख्यमंत्री जी के निकलने की संभावना थी केवल मुख्यमंत्री के आगमन के डर से लोक निर्माण विभाग द्वारा पैच वर्क करा दिया गया ,जबकि शहर के अन्य मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों के अंदर तक की मुख्य सड़कें गड्ढा युक्त हैं।
आम आदमी उनमें गिरकर चोटिल हो रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े जनप्रतिनिधि बरसात में लोगों से सोशल मीडिया पर अपना बचपन याद कर कागज की नाव चलाने की सीख दे रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री जी के आगमन के दिन शहर के गड्ढों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराने के लिए कागज की नाव चला कर विरोध प्रदर्शन किया है।विरोध प्रदर्शन में सपा पार्षद गौरव सक्सेना के साथ पार्षद पति आरिफ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद सैयद अखलाक, संजीव कश्यप, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुस्लिमों में शिक्षा की अलख जगाने वाले  हाजी शब्बीर खाँ का इंतकाल,

newsvoxindia

चौधरी तालाब बरेली की पुरानी रामलीला का पूजन के बाद मंचन प्रारंभ,

newsvoxindia

बरेली की डेलापीर मंडी में सब्जियों के थोक के यह है भाव , देखें सूची ,

newsvoxindia

Leave a Comment