बरेली | सिरौली पुलिस ने कई वर्षो से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के 25 हजार रूपए का इनाम रखा था | पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश अच्छन पुत्र पिता अब्बास निवासी केसरपुर थाना सिरौली को तीन सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया | सिरौली पुलिस के मुताबिक बदमाश सिरौली थाना क्षेत्र का टॉप टेन बदमाश है उस पर एनडीपीएस के साथ 32 गंभीर मुकदमे दर्ज है | अच्छन पशु तस्करी के काम भी लिप्त रहा है | वह पुलिस को चकमा देकर काफी समय से फरार चल रहा था |
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सिरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के टॉप टेन बदमाश को 300 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है | अच्छन पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज है | एक मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है | बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था | अच्छन को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक मोदी सिंह सहेंद्रपाल, पुष्पेंद्र चौधरी , निर्भय कुमार रहे |