शाहजहांपुर : मामूली विवाद में दबंगों ने 7 साल के बच्चे के गोली मार दी। गोली बच्चे के पेट में लगी। बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते बदायूं के एक हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना कलान की झकरेली गांव की है जहां आदेश का विवाद सतीश से हुआ था। हालांकि गाली गलौज का यह विवाद कल से चल रहा था आज सुबह जब आदेश अपने 7 साल के भांजे को लेकर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सतीश ने अपने साथी के साथ गोली चला दी जिसके चलते 7 साल की भांजे के गोली हाथ से छूती हुई पेट में जा लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल बच्चे को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती किया गया जहां हालत नाजुक बनी हुई है । पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू की है।
फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…
शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…
शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…
बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…
आंवला। अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…