News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

कांग्रेस जोनल संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में  भरा जोश , 

बरेली। कांग्रेस का जोनल संवाद कार्यक्रम  बरेली में  गुरूवार को आयोजित हुआ । संवाद कार्यक्रम मे जिला वा महानगर , ब्लॉक, न्याय पंचायत के पदाधिकारी वा वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहें।प्रदेश महासचिव परवेज अहमद  ने कहा राहुल गांधी जनता को न्याय दिलाने के लिए यात्रा पर निकले हुए हे, हमारी भी जिम्मेदारी बनती  है, हम लोगो को भी जी जान से मेहनत करनी होगी,और जनता से संवाद करना होगा।प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने कहा की हमारा मुख्य कार्य संगठन को मजबूत करना है, सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाना होगा। प्रदेश महासचीव ओमवीर यादव ने कहा की अगर देश को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा और कोई दूसरा रास्ता  है।

 प्रवक्ता के बी त्रिपाठी ने कहा की राहुल जी यात्रा बरेली में पूर्ण रूप से सफल होगी।  बरेली लोकसभा के  कॉर्डिनेटर प्रदेश महासचीव परवेज भाई ने कहा अगर पार्टी का कार्यकर्ता दिल से लग गया तो कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।प्रदेश सचित प्रभारी जिला बरेली अजीत यादव ने कहा जिन  वादों को करकर भाजपा सरकार में आई थीं अब जनता सब जान चुकी है  और भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी हे ।जिला अध्यक्ष असफाक सकलेनी ने कह संगठन का काम हम सबको मिलकर करना होगा, संगठन स्तर पर हम लोगों को जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उसका हम पालन करेंगे, जननायक राहुल गांधी जनता की लड़ाई लड़  रहे है।  हम लोगो को भी पार्टी के लिए तन मन धन से लगना होगा। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा देश नाजुक दौर से गुजर रहा है , यही समय है हमको जी जान से मेहनत करके इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
प्रवक्ता पण्डित राज शर्मा ने कहा जनता जान चुकी है की भाजपा सरकार देश का भला नहीं कर पायेगी सरकार को सत्ता से हटाने में ही देश की भलाई है। पुर्व विधायक छोटे लाल गंगवार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी,प्रवक्ता पण्डित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जुनेद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, दिनेश दद्दा, पुर्व चेयर मैन इलियास अंसारी, , पुर्व सभासद महेश पण्डित महासाचिव जिया उर रहमान, प्रोफेसर यसपाल सिंह,राजन उपाधाया फिरोज खान , हरिश गंगवार,मुराद बेग राजनीस पाठक,फहीम खान,इस्लाम बब्बू  आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीता स्वयंवर में रामलीला में हुआ मंचन , रावण-बाणासुर के संवाद ने जीता सभी का दिल ,

newsvoxindia

कावंड़ियों की भीड़ नाथनगरी हुई भगवामय , कल बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद

newsvoxindia

कई ईओ के बदले गए कार्यक्षेत्र 

newsvoxindia

Leave a Comment