सपा ने ईदगाह पर लगाया “ईद मिलन” कैम्प , एक दूसरे दलों के लोगों को गले लगकर दी बधाई

SHARE:

बरेली।समाजवादी पार्टी ने आज ईद के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी बाकर गंज स्थित ईदगाह पर ” ईद मिलन ” कैम्प लगाया।इस अवसर पर  सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर सपा अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन तथा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने लोगों को गले लगाकर ईद की बधाइयाँ दी।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन से गले लगकर मुबारक़ बाद देनें का तांता लगा रहा।कैम्प के बाद सपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के साथ प्रवीण सिंह ऐरन सलमान मियां साहब के निवास ईद की बधाई देनें पहुँचे जहाँ पहले से मौजूद हुज़ूर कायदे मिल्लत मोहम्मद असज़द रज़ा कादरी साहब से भी मुलाक़ात कर ईद की बधाई दीं।

 

ईद मिलन कैम्प में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, सपा ज़िला महासचिव संजीव यादव, बरेली लोकसभा समन्वयक प्रमोद बिष्ट व आँवला लोकसभा समन्वयक रविंद्र यादव, सपा महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, प्रवक्ता मो. साजिद, शिव प्रताप यादव, ब्लाॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, उपाध्यक्ष गण गोविन्द सैनी, राम प्रकाश यादव, मो. खालिद खाँ, अनुज गंगवार, सुजीत भारती, राजेश मौर्या, मनोहर पटेल शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव भारती चौहान व जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह, सपा महानगर सचिव गणों में धीरज यादव हैप्पी, सय्यद ज़मील अहमद, नाजिम कुरैशी, संजीव कश्यप, योगेश जौहरी, महेंद्र सिंह, परवेज यार खान, रेहान अंसारी, आरिफ़ मोहम्मद एवं पार्षद गणों में मोहम्मद आरिफ़ कुरैशी, शमीम अहमद व क्षेत्रीय सपा पार्षद अब्दुल सलीम एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!