News Vox India
शहर

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भोजीपुरा। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पापुलर के पेड़ लगाने के मामले में भाजपा भोजीपुरा मंडल के उपाध्यक्ष के खिलाफ ग्राम प्रधान ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा नेता का काफी लम्बे अर्से से सरकारी जमीन पर कब्जा है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया हाफिज निवासी महेंद्र पाल गंगवार ने ग्राम समाज की जमीन गाटा संख्या 585 क्षेत्रफल0.111 जो सरकारी अभिलेखों में रास्ता दर्ज है।

Advertisement

 

 

आरोप है इस जमीन पर मुड़िया हाफिज के ही रहने वाले भाजपा भोजीपुरा मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ने अवैध रूप से कब्जा कर पापुलर के पेड़ लगा दिए थे। महेंद्र पाल का काफी लम्बे अर्से से सरकारी जमीन पर कब्जा है।इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार भोजीपुरा द्वारा स्थलीय जांच के बाद पैमाइश कराई गई थी। महेंद्र पाल गंगवार द्वारा तहसील प्रशासन पर अवैध रूप से पैमाइश करने का आरोप लगाकर पांच माह पूर्व गांव में ही अनशन पर बैठ गए थे।तब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अनशन तुड़वा कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।अब ग्राम प्रधान मुड़िया हाफिज कमर सिद्दीकी ने कब्जा करने वाले भाजपा नेता महेंद्र पाल गंगवार के खिलाफ तहरीर दी। भोजीपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

जिस जमीन को लेकर प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसकी उनके पास बसीयत है जो उनके पिता करा गए थे।उनका सिविल कोर्ट में केस भी चल रहा है। प्रधान ने चुनावी रंजिश की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार

Related posts

दहेज प्रतिषेध अधिनियम का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

newsvoxindia

सीता स्वयंवर में रामलीला में हुआ मंचन , रावण-बाणासुर के संवाद ने जीता सभी का दिल ,

newsvoxindia

गंगोत्री जल कलश बरेली से काठमांडू के लिए रवाना ,

newsvoxindia

Leave a Comment