News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

पीडीए का एजेंडा लेकर जनता के बीच पहुँचे पार्टी कार्यकर्ता : शमीम खाँ सुल्तानी

बरेली : सपा महानगर अध्यक्ष ने रविवार को शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों की सयुंक्त मासिक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश देतें हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव में जनकल्याणकारी सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनवाना है। इसलिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की पहली प्राथमिकता पीडीए का एजेंडा जनता के बीच लेकर जाना है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाया है तो उसके पीछे की ताकत पीडीए समाज ही है।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफ़रत फैलाकर आर्थिक विषमता पैदा कर रहीं है। इस सरकार की नीतियाँ शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर देना चाहती हैं और सभी को धार्मिक द्वन्द में उलझाना चाहती है।
यह सरकार नहीं चाहती कि देश के पीडीए समाज के युवा पढ़ें लिखें यह सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण कर साजिश करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है।इस कड़ी में शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहें राजेश अग्रवाल ने कहा समाजवादी पार्टी सभी धर्मो, सभी वर्गों का सम्मान करती है समाजवादी पार्टी हमेशा निर्बल और पीड़ित के साथ खड़े होकर मजबूती से उनकी लड़ाई लड़ती है।

 

 

हमारे नेता अखिलेश यादव जाति धर्म की राजनीति से अलग हटकर विकास के मुद्दे पर राजनीति करते हैं वह चाहते हैं सभी को रोजगार के अवसर हों, सभी बेहतर शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए हम सरकार में आना चाहतें हैं।महानगर उपाध्यक्ष और शहर विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार ने कहा भाजपा की नीतियों के कारण प्रदेशवासियों को दुश्वारियों के सिवा कुछ और नहीं मिला, इनके राज में महंगाई चरम पर है, किसान, नौजवान, मज़दूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। यह लोग ऊंच – नीच की भावना रखकर काम करते हैं।

बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि भाजपा पीडीए यानि बहुजन समाज से नफरत करती है और पीडीए समाज के महानायकों को अपशब्द बोलकर अपमान करती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए घातक है हमें गर्व है कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई मज़बूती के साथ लड़ रहीं है।

कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कहा लोधी समाज के व्यक्ति को कैंट विधानसभा का अध्यक्ष पार्टी ने बनाया है जिसका फायदा हमें विधानसभा चुनाव में मिलेगा ज़ब से यह जिम्मेदारी हमें मिली है तब से हमनें अपनी लोधी बिरादरी के 50 प्रमुख लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया है।

मासिक बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी व संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।शहर व कैंट विधानसभा क्षेत्र की सयुंक्त मासिक बैठक में उपाध्यक्ष गणों में दिनेश यादव, गोविन्द सैनी, राजेश मौर्या, डॉ. शफीक उद्दीन, सूरज यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, जितेंद्र मुंडे, महानगर सचिव महेश यादव, हरीओम प्रजापति, संजय वर्मा एड., नाजिम कुरैशी, बाबर अली उर्फ़ डॉक्टर चाँद, ऋषि यादव, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मेराज़ अंसारी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, इश्तियाक सकलैनी, नन्द किशोर यादव, शिवम प्रजापति, नीरज सैनी, अमर राठौर, अनूप सागर, रेहान अंसारी, महेन्द्र बिक्रम, रामसेवक प्रजापति, मनसुख राजपूत, राजेंद्र राजपूत, हाजी शकील अशरफी, तौकीर खान, राजकुमार लोधी, राहुल राजपूत, रिजवान खान, नौशाद खान, डॉक्टर सी. पी आर्या आदि प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।बैठक में पीडीए की चर्चा गली – गली पहुँचाने के लिए चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रमों को करने की सहमति बनी।

 

Related posts

12 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

newsvoxindia

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण ,मुकदमा दर्ज

newsvoxindia

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजय दशमी का पर्व दशहरा

newsvoxindia

Leave a Comment