वाल्मीकि समाज आयोजन को सफल बनाने में जुटा ,
बरेली : वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के संबंध में आज प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि अगले माह 9 अक्टूबर को हर वर्ष की तरह की इस बार भी भव्य तरीके से 128 वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिटी सब्जी मंडी से शुरू होकर , शहर के कई हिस्सों में घूम कर सिटी सब्जी मंडी पर आकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान जगह जगह शहर के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत किया जायेगा । शोभायात्रा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में पहली बार मराठा ढोल , मथुरा का प्रसिद्ध मयूर नृत्य होने के साथ सुंदर झांकियां , शानदार बैंड भी शोभा यात्रा के आकर्षण रहेंगे ।

परम्परानुसार इस अवसर पर समाज के 50 प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार उन्हें प्रशासन ने शर्तो अनुसार कार्यक्रम की अनुमति दी है , जिसका पालन किया जायेगा। उन्हें यह भी बताया कि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा हमेशा से सामाजिक सद्भावना और अपनी संस्कृति के लिए जिले में विशेष पहचान रखती है। प्रेस वार्ता को आयोजित करने में देवेश आर्य , अंकुर चौधरी का विशेष योगदान रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद रहने वाले लोगों में सुरेंद्र चौधरी , विकास कुमार , रंजीत सिंह कोठारी, मनोज भारती , सुनील वाल्मीकि , शानू चौधरी , सिद्धार्थ सिंह , कमल किशोर इंजीनियर के साथ अन्य तमाम लोग रहे।