मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है और दीपिका अब रोहित की फिल्म में लेडी सिंघम के रोल से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म की घोषणा की गई थी।दीपिका पहली बार अजय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी .फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर पर फिल्म का नाम सिंघम अगेन लिखा था।
इसलिए दीपिका पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ऐसे में अजय और दीपिका दोनों के फैंस के लिए यह किसी बड़ी खबर से कम नहीं है. खास बात यह है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों जब भी साथ आए हैं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। दोनों ने सिंघम, सिंघम 2 और गोलमाल फ्रेंचाइजी में साथ काम किया है।दीपिका फिल्म सर्कस में कैमियो करेंगी तो वहीं दीपिका रोहित की मोस्ट अवेटेड फिल्म सर्कस में भी कैमियो करती नजर आएंगी। फिल्म में उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म पठान में भी अहम रोल में नजर आएंगी।