राजस्थान के जलोर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 11 महीने के बेटे को नर्मदा नहर में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। नौकरी नहीं होने के कारण वह घर खर्च नहीं चला पार रहा था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने बेटे कही हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के सांचौर है। बनासकांठा के वाव थाना इलाके के नलोधर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार मेगवाल (24) ने दो साल पहले बिहार के मुजफ्फरपुर की लड़की से लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों के परिवार वालों ने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। जिसके बाद से दोनों अहमदाबाद में रह रहे थे।
मुकेश वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन सात महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से उसके पास कोई काम नहीं था। इस कारण उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब थी। खुद के और बच्चे के खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही थी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर मुकेश और उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने की योजना बनाई। करीब एक हफ्ते पहले दोनों ने अहमदाबाद में मरने के लिए गए थे। उन्होंने कांकरिया तालाब में कूटकर जान देने का फैसला किया। इसके बाद वह वहां गए, लेकिन लोगों को देखकर वह ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद मुकेश ने अपनी पत्नी से कहा कि बेटे को माता-पिता के पास छोड़ देते हैं। हम दोनों मिलकर नौकरी करेंगे, हालात सुधरने पर बच्चे को वापस ले आएंगे।