शहर

फरवरी में सूर्य, मंगल, बुध, शनि, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, इन 6 राशियों की धन संपत्ति में होगी वृद्धि

Advertisement

ज्योतिषाचार्य
विपिन चंद्र शर्मा,

 

फरवरी 2024 के महीने में बुध, मंगल, समेत 4 ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। जबकि शनि इस महीने कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। महीने की शुरुआत में बुध मकर राशि में गोचर करेंगे। जबकि मंगल, सूर्य, शुक्र और शनि भी गोचर करने जा रहे हैं। इस महीने बुधादित्य राजयोग सहित कई
शुभ योग बन रहे हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति के बीच 6 राशियों को अगला महीना 6 राशियों के लिए उत्तम लाभकारी रहने वाला है।

 

 

 

महीने की शुरुआत में 1 फरवरी को बुध मकर राशि में गोचर करेंगे। जबकि 5 फरवरी को मंगल मकर राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 8 फरवरी को बुध मकर राशि में अस्त हो जाएंगे। 11 फरवरी को न्यायाधीश शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इसके बाद 12 फरवरी को शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग बनेगा। इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 20 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करके बुधआदित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति के बीच फरवरी का महीना 6 राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इन राशिवालों को धन संपत्ति लाभ के साथ परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

 

ज्योतिषाचार्य विपिन चंद्र शर्मा

 

मेष राशि फरवरी ग्रह गोचर प्रभाव
फरवरी के महीने में मेष राशि के जातकों को ग्रहों की ऐसी स्थिति के बीच नौकरी और कारोबार में फायदा मिलेगा। आपकी राशि में दसवें भाव में बुधादित्य और आदित्य मंगल योग प्रभावकारी रहने वाला है। जिसका फायदा राजनीति से जुड़े जातकों को मिलेगा। आपका राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही आपका समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

 

 

वृषभ राशि फरवरी ग्रह गोचर प्रभाव
फरवरी के महीना वृषभ राशिवालों के लिए काफी शुभ फलदायी रहेगा। विदेश में शिक्षा और उच्च शिक्षा में सफलता के चांस आपके लिए बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। धर्म कर्म और तीर्थयात्रा के संयोग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपके घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। आपको इस महीने में अपने पिता या उनके रिश्तेदार के जरिए लाभ मिल सकता है। यह महीना आपकी आर्थिक उन्नति के लिए उत्तम फलदायी रहेगा।

 

 

कर्क राशि फरवरी ग्रह गोचर प्रभाव
फरवरी के महीने में ग्रहों की स्थिति के बीच कर्क राशि के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको किसी सरकारी क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलेगी। इस महीने किया गया निवेश आपको सफलता दिलाएगा। इसलिए इस दौरान आप जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास इस महीने सफल होंगे। नौकरी में आपको पूरा मान सम्मान भी मिलेगा।

 

 

कन्या राशि फरवरी ग्रह गोचर प्रभाव
फरवरी के महीने में कन्या राशि के जातकों को अपनी संतान की तरफ से खुशी मिल सकती है। साथ ही घर परिवार में विवाह और उत्साह का संयोग बनेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बना रहेगा। रिश्ते को आगे ले जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कारोबार में तेजी और लाभ।

 

 

तुला राशि फरवरी ग्रह गोचर प्रभाव
तुला राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से उत्तम फलदायी और धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। दरअसल, इस महीने आपकी राशि के स्वामी शुक्र चौथे भाव में रहेंगे और मकर राशि में संचार करेंगे। शुक्र का प्रभाव से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष भी बहुत मजबूत होगा। इस महीने आपकी सेविंग्स भी बढ़ जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महीना काफी अच्छा रहेगा लाभ के साथ पूरा सहयोग मिलेगा।

 

 

मकर राशि फरवरी ग्रह गोचर प्रभाव
मकर राशि के लोगों के लिए सूर्य बुध और मंगल का गोचर करियर में तरक्की और लाभ के संयोग बनाएगा। इस महीने आपका प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके प्रमोशन के चांस प्रबल होंगे। इस महीने आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सफल होगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

आंवला सीएचसी पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की…

21 hours

सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह पर हुआ ताजुशशरिया का कुल, देखे यह वीडियो

बचपन से बड़े फ़क़ीह व ज़हीन थे ताजुशशरिया बरेली,।ताजुशशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा क़ादरी अज़हरी मियां…

21 hours

हत्या में वांछित बर्फ विक्रेता गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल…

21 hours

चौकी प्रभारी पर लगा आरोपियों के साथ मिलकर फैसले का दबाव बनाने का आरोप

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी…

21 hours

ससुरालीजनों पर महिला ने लगाया किडनी चोरी का आरोप ,मुकदमा दर्ज

बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के…

22 hours

माँ लक्ष्मी की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा , जाने अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला , राशिफल : दिन शुक्रवार , वर्ष 2024 ,दिनांक 17   मेष…

22 hours