News Vox India
धर्मशहर

Horoscope Today15 May 2022:तुला राशि का चंद्रमा वरियान योग में खोलेगा समृद्धि का दरवाजा, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

-आज विशेष

आज वरियान योग भी व्याप्त रहेगा, जो अत्यंत मंगलकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ के लिए लाल वस्त्र पहने जल में रोली,लाल पुष्प डालकर सूर्य भगवान को जल अर्पित करें ।आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रोग शांति के लिए लाल वस्तुओं का दान करें। लाल रंग की गाय को गुड़ खिलाएं।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -वैशाख मास, शुक्ल पक्ष

दिन – रविवार

तिथि – चतुर्दशी मध्यान्ह 12:45 तक उपरांत पूर्णिमा तिथि

नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र

योग – व्यतिपात योग प्रातः 9:47 तक उपरांत वरियान योग

करण -वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:05 से मध्यान्ह 12:09 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:50 से 3:32 तक

शुभ,अमृत, चर का चौघड़िया शाम 6:54 से रात्रि 10:50 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास भरेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष-आज के दिन नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में प्रगति से उत्साह बढ़ेगा। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। आपको कुछ परिणामों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको धैर्य का सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं।

मिथुन-आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी पुरानी बातों में उलझ सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या- आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला- आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु- किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

मकर- युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ-आज भाग्य आज आपका साथ देगा। आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

मीन-आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आपका काम सफल होगा। ऑफिस के सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

Related posts

एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी करें बच्चे :संतोष गंगवार

newsvoxindia

शंखा पुल, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर बाईक सवार गंभीर घायल।

newsvoxindia

राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक : कर्नल  राघवेंद्र सिंह

newsvoxindia

Leave a Comment