घर घर तिरंगा की मुहिम में प्रशासन उपलब्ध कराएगा तिरंगा : डीएम बरेली 

SHARE:

 

  • डीएम की अपील : अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए , 
  • आजादी के अमृत महोत्सव को त्योहारों की तरह मनाये ,
बरेली : बरेली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा के लिए  प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।  शहर के नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है , ताकि शहर में घर घर तिरंगा फहरे। बरेली प्रशासन ने शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की  है।  घर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।  जिले में  घर घर तिरंगा मुहिम के तहत जिले में 9.08 तिरंगा फहराने की भी योजना है।
बरेली डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया की पूरे देश में  इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमारे यहां भी बड़ी तैयारियां है। यहां भी लोग बड़े उत्साह के साथ आजादी का अमृत महोत्सव बनाने के लिए तैयार है। उनका प्रयास है घर घर तिरंगा हो ,  जिले का कोई ऐसा घर न हो जिस घर पर तिरंगा ना लगा हो। उनका यह भी प्रयास है जनपद वासियों को भी वह भी तिरंगा उपलब्ध करा सके , और लोग अपने घर बड़े उत्साह के साथ तिरंगा लगाए। प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चला रहा है।  इसके अलावा 11 से 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव बनाये जाना है। इसके तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक कई कार्यक्रम होंगे जिसमे प्रभातफेरी के साथ खेलकूद , पेंटिंग प्रतियोगिता , के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। वही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुंच जाए यह वह सुनिश्चित करना चाहते है।  डीएम शिवाकांत ने जनता से अपील की है कि वह आजादी के अमृत  महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाये और ऐसे मनाये जैसे आप साल भर में आने वाले त्योहारों को मनाते है।  इसे एक ऐतिहासिक क्षण मानकर जरूर मनाये। तिरंगा अपने घर पर लगाते हुए उसके सम्मान और नियम कायदे  को जरूर ध्यान रखे। जब आप झंडे को उतारे तो सम्मान के साथ उतार कर अपने घर में रखे।
धजारोहण के संबंध में यह हुआ बदलाव :
भारत सरकार ने आजादी का  अमृत महोत्सव के तहत  घर घर तिरंगा अभियान को व्यापक और सरल बनाये जाने के संबंध में एक विशेष निर्णय लिया है | जिसके तहत  कोई भी नागरिक अपने घर या खुले स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज  दिन और रात में  दोनों समय राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी है।  इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराने का नियम था।  लेकिन अब इस सम्बन्ध में कानून में फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि इस नियम से आम लोगों में भी  झंडा फहराने की भावना और प्रबल होगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!