– संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
बहेड़ी। ज़मीन को लेकर हुए विवाद में जेठ जेठानी और देवर देवरानी ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत गम्भीर होने पर महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी ओमवती का पति श्यामलाल रविवार को मजदूरी करने घर से चला गया था। जिसके बाद उसका जेठ और देवर ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर ओमवती को बुरी तरह मारा पीटा। बताया जाता है कि मारपीट से आहत होकर ओमवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले आये जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
ओमवती की मौत के बाद उसकी मां ने महिला के देवर-देवरानी और जेठ-
जेठानी पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि उसकी पुत्री ओमवती के पति श्यामलाल ने अपने भाईयों के साथ मिलकर कुछ जमीन खरीदी थी। उसके दामाद के हिस्से की ज़मीन पर उसके भाई कब्जा करने की फिराक में थे और आए दिन गाली गलौज और मारपीट करते थे। रविवार की सुबह उसकी पुत्री का पति मजदूरी करने चला गया था। इसके बाद उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को बुरी तरह मारा पीटा।