बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मंगलवार दोपहर शेल्टर होम और नारी निकेतन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महिला शरणालय में रह रही संवासिनियों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने बताया कि यहां पर सभी सुविधाएं समय से मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संवासिनियों को कंबल का वितरण भी किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, सभी कैमरे संचालित पाये गये। नारी निकेतन में 96 महिलाएं व स्टाफ उपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के लिये भोजन, वस्त्र व चिकित्सा स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं प्रदान की जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाये।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, केन्द्र संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
समर कैम्प का आयोजन मनोरंजन के साथ बच्चों मे छुपी प्रतिभा को सामने लाने का…
शीशगढ़। शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला कुरैशीनगर निवासी जुनैद पुत्र रियासत 20 वर्ष कल सोमवार को…
भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। कस्बे में आज पी एम आवासो के लाभार्थियों की जाँच को…
बरेली। संयुक्त कृषि निदेशक डा0 राजेश कुमार ने बताया कि खरीफ अभियान-2024 में कृषि के…
भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार नगर में जल निगम के…
चालक ने ट्रक से कूद कर बचाई अपनी जान, मृतक के परिवार में मचा कोहराम…