News Vox India
शहर

भारत रत्न कपूरी ठाकुर पद यात्रा का फतेहगंज पश्चिमी में हुआ शानदार  स्वागत

फतेहगंज पश्चिमी।। आल इण्डिया महायदम नन्द कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा मेरठ से शुरु हुई भारत रत्न कपूरी ठाकुर यात्रा का फतेहगंज पश्चिमी में भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। पैदल यात्रा में मुख्य रूप से गिरीष मथुरिया सेन, राहुल सेन बोबी सेन, पूर्व पार्षद कुलदीप सेन मेरठ से चलकर फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे। जहाँ कस्बे के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Advertisement

 

 

पदयात्रा प्रमुख गिरीष मथुरिया ने कहा ने कहा हम भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि नाई सविता सेन, श्रीवास्तव समाज से ताल्लुक राखने वाले जननायक दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरान्त्र भारत रत्न से सम्मानित किया है। और उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू की जाये। और हमारे समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा राजनैतिक पार्टिया टिकट  दें। जिससे समाज का उत्पान व सम्मान हो सके।

 

यह पद यात्रा 1 फरवरी से शुरु हुई है। और 17 फरवरी का कपूरी ठाकुर पार्क लखनऊ में विचार गोष्ठी के बाद सम्पन्न होगी।स्वागत करने बालों में डा०अजय श्रीवास्तव रक्षपाल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव भूपराम श्री वास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

धर्मान्तरण की सूचना पर कटा हंगामा , पुलिस मामले की जांच में जुटी 

newsvoxindia

चोरी का नया तरीका : चोरों ने दुकान के सामने पर्दा करके हजारों रूपए के उड़ाए मोबाइल,

newsvoxindia

बदायूं की  जामा मस्जिद पर मालिकान हक के लिए  हिन्दू पक्ष ने कोर्ट में वाद दाखिल किया, 15 सितम्बर होगी सुनवाई ,

newsvoxindia

Leave a Comment