News Vox India
शहर

कासगंज जिला कारागार में 75 फीट लम्बा तिरंगा फहराया गया,

कासगंज । 75  वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला कारागार कासगंज में 75 फीट लंबा तिरंगा फहराया गया।  सुबह 8 बजे जिला जेल के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता अखण्ड झण्डे पर प्रकाश डाला गया। वही सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों अवध नारायण सिंह, कारापाल संदीप भास्कर, उप कारापाल कौशलेन्द्र कुमार मौर्य, उप कारापाल रामकुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, रतीराम हेड जेल वार्डर, मनोज कुमार सिंह हेड जेल वार्डर, चन्द्रप्रकाश, जेल वार्डर, साकेत कुमार वशिष्ठ जेल वार्डर नागेन्द्र शर्मा, जेल वार्डर, सतेन्द्र शर्मा, जेल वार्डर विजेन्द्र सिंह, जेल वार्डर, मुकेश कुमार शाक्य, जेल वार्डर, गौरव कुमार, जेल वार्डर को जेल अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र प्रदान किये ।

Advertisement

 

 

कारागार में सुबह 8:30 बजे चक में बंदियों के बीच झण्डा रोहण किया गया । राष्ट्रीय गान के बाद जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह द्वारा तिरंगा पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बंदियों ने  राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्ररेत होकर संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये । सामाजिक कार्यकर्ता डा० प्रदीप रघुनन्दन के सहयोग से सामाजिक संगठन युवा शक्ति संस्था के संयोजन से जिला कारागार कासगंज में निरूद्ध बंदियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भावना जगाने एवं तिरंगा के प्रति स्नेह एवं सम्मान बढ़ाये जाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के 75 वे वर्षगांठ पर जिला कारागार कासगंज के बंदियों ने  75 फीट लम्बा तिरंगा झण्डा फहराया गया।

जानकार बताते है कि  जेल के इतिहास में किसी भी कारागार के अन्दर फहराया जाने वाला यह सबसे बड़ा तिरंगा झण्डा होगा।

Related posts

पंजाबी महासभा ने शस्त्र पूजन का करके निभाई अपनी परम्परा ,

newsvoxindia

लातविया के मूर्तिकार आइगेरस बिकसे की कलाकृति मेडिक्स टू दा वर्ल्ड  बरेली से पूरी दुनिया को देगी सन्देश , 31 मार्च को लातविया के राजदूत मूर्ति का करेंगे अनावरण ,

newsvoxindia

बरेली ब्रेकिंग: प्रयागराज पुलिस अशरफ को लेकर बरेली से होगी रवाना,देखिये यह वीडियो,

newsvoxindia

Leave a Comment