शहर

यूपी निकायों में 53 हजार स्थाई सफाई संविदा कर्मचारियों के पद खाली : मानिक लाल नागर

Advertisement

 40 हजार संविदा सफाई के पद भी है रिक्त ,
भाजपा सरकार सफाई कर्मचारी विरोधी,

बरेली। प्रदेश के स्थानीय निकायों में करीब 53 हजार स्थाई कर्मचारी और करीब 40 हजार संविदा सफाई कर्मचारियों के पद रिक्त हैं इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। जबकि सफाई कर्मचारी संगठनों ने कई बार शासन से सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की लिखित मांग की है। यह कहना है स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर का। श्री नागर इन दिनों प्रदेश के दौर पर बरेली आए हुए हैं। यहां उन्होंने सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारी विरोधी है और इसलिए प्रदेश भर में स्थानीय निकायों में कोई भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं कर रही है।

 

 

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ लगातार नयी भर्ती की मांग कर रहा है। इस अवसर पर सफाई मजदूर नेता राजकुमार समदर्शी ने कहा कि स्थानीय निकायों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी की कमी है और स्थानीय निकायों में आउटसोर्सिंग व प्राइवेट कंपनी के जरिए सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मचारी का शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। जोकि सरासर गलत है।बैठक में राजेंद्र सहदेव, सुनील लश्करी, रामेश्वर वाल्मीकि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो छात्रायें हुई घायल

बहेड़ी। एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर में ई…

8 hours

सिंह राशि के जातकों को रखना है विशेष ध्यान , जानिए अपना राशिफल

  दैनिक राशिफल ।। 12 मई दिन रविवार ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला कानपुर वाले,   मेष,…

8 hours

विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाला पति सहित 7 पर मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पश्चिमी । दहेज की खातिर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़ित महिला…

9 hours

आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन मंदिर का ऊपरी हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

आंवला। नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा में शिव मंदिर चौक में स्थित भगवान शिव के…

9 hours

बरेली में श्री मद भागवत कथा 14 मई से

बरेली ।पवित्र पावन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सभी…

9 hours

आंधी और बारिश ने उड़ाई सिरौली क्षेत्र की बिजली

सिरौली। शनिवार की सुबह तड़के आई आंधी और बारिश के चलते सिरौली क्षेत्र की विद्युत…

9 hours