सामूहिक  दुष्कर्म के आरोपियों को 5 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस,पीड़िता राज्य महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

SHARE:

 

शीशगढ़।मुकदमा दर्ज होने के 5माह बीतने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।आरोपी पहले फोन पर अब गुंडे भेजकर पीड़िता और उसके पिता को धमका रहे हैं।भविष्य में अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को राज्य महिला आयोग सदस्य से शिकायत की है।

 

 

पीड़िता के अनुसार उसनें 30मई को शीशगढ़ थाने में दहेज़ उत्पीड़न,सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।मुकदमा दर्ज हुए 5 माह बीत चुके हैं।मगर पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।उधर आरोपी पहले फोन पर अब गुंडे भेजकर धमकी दे रहे हैं।पीड़िता ने पंजीकृत अभियोग तथा जबरन सामूहिक बलात्कार और दी गईं धमकी के साक्ष्य पुलिस को दिए उसके बाद भी पुलिस पीड़िता को उल्टा प्रताड़ित कर रही हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी को पूछने पर पुलिस कहती हैं कि अभी जाँच चल रही है।धमकियों की बजह से पीड़िता की मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य खराब होते जा रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!