दहेज में 4 पहिया गाड़ी की मांग कर शादी से किया इंकार,4 पर  मुकदमा दर्ज।

SHARE:

शीशगढ़।चार माह पूर्व  तय हुई शादी और गोद भराई की रस्म के बाद लड़का पक्ष ने दहेज़ में 4 पहिया वाहन और दो लाख रुपए की नगदी की मांग कर दी।लड़की पक्ष ने इतना दहेज़ देने में असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष ने गाली गलौज  कर शादी करने से इंकार कर दिया।मामले की शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस से की तो पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Advertisement

 

 

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार थाना शीशगढ़ के गाँव सहोड़ा निवासी शिशुपाल पुत्र धर्मदास ने अपने बेटी गायत्री की शादी 4 माह पूर्व थाना देवरनिया के गाँव विहारीपुर इस्तयुरार निवासी सुनील पुत्र सोमपाल के साथ तय की थी।आरोप है कि 11 फरवरी 2024 को गोद भराई की रस्म होने के तीन दिन बाद लड़का पक्ष ने दहेज़ में 4 पहिया गाड़ी और दो लाख रुपए की नगदी की मांग कर दी।लड़की के पिता ने इतना दहेज़ देने में असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष ने गाली गलौच कर शादी करने साफ इंकार कर दिया।मजबूर होकर लड़की के पिता शिशुपाल से शिकायत की।शिकायत पर पुलिस ने सुनील,ऋषिपाल,सोमपाल और पुष्पा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!