शहर

होली स्पेशल : बुधादित्य योग में इस बार होली , रहेगी अनंत सिद्ध दायक ,

Advertisement

 

-ज्योतिषाचार्य -पंडित मुकेश मिश्रा

बरेली। फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होली बेहद ही सिद्ध दायक मानी जाती है। इस बार पूर्णिमा का मान 17 मार्च बृहस्पतिवार को मध्यान्ह 1:29 से शुरू हो जाएगा। जो ,अगले दिन यानी शुक्रवार को मध्यान्ह 12:45 तक रहेगा। दरअसल होलिका दहन पूर्णिमा की रात्रि में किया जाता है। इसलिए होलिका दहन 17 मार्च को रात्रि में ही होगा। अगले दिन मध्यान्ह काल से प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इसलिए रंगोत्सव, मिलन समारोह इत्यादि 18 मार्च को होंगे। इस बार की होली बेहद ही खास संयोग लेकर आई है। इस बार होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग, अमृत सिद्धि योग आदि का निर्माण हो रहा है।

 

शास्त्रों के मुताबिक यह योग व्यापार, धन-संपदा आदि के लिए बेहद ही सुखदायक हैं। इसलिए इस बार की होली अनंत सिद्ध दायक हो गई है। मान्यताओं के अनुसार होली की रात्रि तंत्र- मंत्र -यंत्र, साधना के लिए बहुत ही कारगर है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के बाद होली की रात्रि में कोई भी पूजन किया जाता है। तो, उसका फल शीघ्र अति शीघ्र प्राप्त होता है। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त इस बार केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा।

 

गुरुवार को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 9:06 से 10: 16 तक है। ‌वैसे ज्यादातर लोग अपनी परंपरा के अनुसार भोर में भी होलिका दहन करते हैं। होली पर आखत रूपी आहुति सुख समृद्धि के लिए प्रदान की जाती है। जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान है वे लोग कमलगट्टा, टेसू का फूल, चीनी ,शहद और वेल गुदा मिलाकर जलती हुई होली में में आहुति डालें। ऐसा करने से धन वर्षा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जो लोग रोग से ग्रसित हैं। वे लोग, सरसों, गुरुच, गूगल, कपूर और लौंग की आहुति दें। इससे ऋण से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा सामान्य तौर पर सभी लोग गेहूं, जौ, अगोला लेकर आखत डालें। इस दौरान परिक्रमा करते हुए भगवान नारायण का स्मरण अवश्य करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

सीएम धामी बरेली में आज भरेंगे हुंकार , भाजपाई जुटे रैली की तैयारी में

बरेली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज  6:00 बजे बरेली के कुर्मांचल नगर में…

5 hours

अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली -पुल से गिरी , ड्राइवर की मौके पर मौत

राजकुमार , बरेली :  फतेहगंज पश्चिमी में  सोमवार सुबह को ट्रेक्टर का एक्सल टूटने से…

8 hours

बुझिया जनूबी में ग्रामीणों ने सात मई को होने वाले मतदान बहिष्कार की निकाली रैली रोड नहीं तो वोट नहीं

भोजीपुरा। गांव बुझिया जनूबी में सड़क निर्माण को लेकर मतदान बहिष्कार की रैली निकालना ग्रामीणों…

20 hours

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर ,घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान हुई मौत

शीशगढ़ ।रोड किनारे पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर…

21 hours

मोटरसाइकिल एजेंसी के ताले तोड़कर हजारों की हुई चोरी

आंवला।  सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…

23 hours

भाजपा ने एनजीओ सम्मेलन करके माँगा जन -समर्थन

बरेली। भाजपा ने रविवार को  एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…

23 hours