मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम इंडियन पुलिस फोर्स है। इस वेबसीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इंडियन पुलिस फोर्स एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा और सिद्धार्थ एक्शन सीन परफॉर्म कर रहे हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी कैमरा लिए उन्हें शूट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर कोई ऐसा मोमेंट नहीं होता, जब बोरियत फील हो। यह सीरिज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…
शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…
शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…
बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…
आंवला। अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…
आंवला। सिरौली पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया और कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा।…