बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली । इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस करने के साथ त्योहार को नटखट अंदाज में मनाया। पुलिसकर्मियों ने फिल्म नगीना के सांग पर जमकर डांस किया। यहां जितने पुलिसकर्मी सपेरा बने तो उतने ही नागिन। कुछ पुलिसकर्मियों ने सपना के हरियाणवी सांग सहित ढोल पर पर डांस किया।
पुलिसकर्मियों ने इस मौके पर कहा कि होली का दिन ऐसा होता है जब हम लोग सब कुछ भूलकर होली के त्योहार को मनाते है और यह भूल जाते है कि उनके सामने कौन है और अपने अधिकारियों को निसंकोच के साथ जमकर रंग लगाते है। एक अन्य पुलिसकर्मी ने बताया कि होली के दिन होली नहीं खेलने का मलाल तो रहता है लेकिन अपने कर्तव्य को भी निभाना भी जरूरी होता है। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि आज बरेली की पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के साथ होली मनाई जा रही थी।
इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी भी भाग ले रहे है। कल होली का त्योहार का शान्तिपूर्ण संपन्न हो गया। आज पुलिसकर्मी होली मनाकर त्योहार का आनंद ले रहे है | इस मौके पर डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि जिले में होली का त्योहार शांति पूर्ण संपन्न हुआ है | जनता का बहुत सहयोग रहा है | हमारे पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी पर लगे थे | पुलिस लाइन में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है |
आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की…
बचपन से बड़े फ़क़ीह व ज़हीन थे ताजुशशरिया बरेली,।ताजुशशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा क़ादरी अज़हरी मियां…
फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल…
भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी…
बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के…
ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला , राशिफल : दिन शुक्रवार , वर्ष 2024 ,दिनांक 17 मेष…