शहर में सबसे पहले चाँद मस्जिद पर अदा की गई नमाज ,
Advertisement
दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान ने देशवासियों को दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद ,
देखिये यह वीडियो ,
बरेली | ईद-उल-अज़हा की नमाज़ बाकर गंज स्थित ईदगाह सहित किला की जामा मस्जिद व दरगाह आला हज़रत समेत शहर भर की सभी दरगाहों, खानकाहो और मस्जिदों में पुर अमन माहौल में अदा की गई। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये थे | शहर में जगह ड्रोन द्वारा आसमानी नजर भी रखी गई थी ताकि बरेली की फिजा में शांति कायम रहे | ईदगाह में मुफ्ती काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी (असजद मियां), जामा मस्जिद में मुफ़्ती खुर्शीद आलम व दरगाह की रज़ा मस्जिद में कारी रिज़वान रज़ा ने नमाज़ अदा कराई। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज़ से पहले ईद-उल-अज़हा की फज़ीलत और हज़रत इब्राहीम व हज़रत इस्माईल अल्हेअस्सलाम की कुर्बानी से सम्बंधित वाक़या बयान किया। और बताया गया कि अल्लाह की रज़ा व ख़ुशनूदी हासिल करने के लिए जो मुसलमान साहिबे निसाब है वो अल्लाह की राह में कुर्बानी करे।