बहेड़ी। नगर में चोरी की घटनाएं दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं। चोर घर के बाहर खड़ा एक ई रिक्शा चुरा लेे गया। ई रिक्शा चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देते हुए ई रिक्शा का सुराग लगाए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला शेर नगर कब्रिस्तान रोड निवासी अब्दुल हामिद पुत्र अब्दुल मजीद का कहना है कि बीते शुक्रवार की शाम वह अपना ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा करने के बाद नमाज़ पड़ने चला गया। जब वह नमाज़ पड़कर वापस आया तो उसका ई रिक्शा गायब था। उसने पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसका ई रिक्शा एक युवक लेे जाता दिखा। इसपर उसने अपने ई रिक्शा को काफी तलाशा लेकिन ई रिक्शा का कहीं सुराग नहीं लगा।
बरेली ।वरिष्ठ अधिवक्ता यशेन्द्र सिंह को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में…
- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक…
बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी…
बरेली। 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई।…
बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…
आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…