News Vox India
धर्मशहर

ईद-उल-अज़हा का त्योहार 10 जुलाई को, तेज हुई ईद की तैयारियां,

 

Bareilly. ईद-उल-अज़हा का त्योहार मुल्क भर में 10 जुलाई को मनाया जाएगा। नमाज़ को लेकर ईदगाह,शहर भर की प्रमुख दरगाहों,खानकाहों समेत सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तैयारियां की जा रही है।
दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने सभी देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ये त्योहार प्यार,मोहब्बत और खुशियों का त्योहार है। हमें ये सीख (शिक्षा) भी देता है कि अल्लाह की राह में अपनी प्यारी से प्यारी चीज़ भी क़ुर्बान करने से पीछे न हटे। सभी लोग आपसी गिले शिकवे मिटा कर मिलजुल इस त्योहार को मनाए। गरीबों का खास ख़्याल रखें।

Advertisement

 

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर भर की मस्जिदों में ईद की नमाज़ का सिलसिला शुरू सुबह 5.45 शुरू होगा। जो 10.30 तक चलेगा। ईदगाह समेत शहर भर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों की इन्तेज़ामिया कमेटी ने नमाज़ का वक़्त मुक़र्रर (तय) कर दिया है।
*ईद की मुख्य नमाज़ बाकर गंज स्थित ईदगाह में 10.00 बजे अदा की जाएगी। सबसे पहले दरगाह वली मियां की चाँद मस्जिद में सुबह 5.45 बजे वहीं सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में 10.30 बजे नमाज़ होगी।

जानिए इन मस्जिदों पर किस समय पर होगी नमाज

6.00 साहूकारा की अनार वाली मस्जिद।
6.30 खन्नू मोहल्ले की अबू बकर मस्जिद,बाँसमण्डी की पतंगशाह मस्जिद।
7.00 खानकाह ए शराफतिया,सीबीगंज जामिया-तुर-रज़ा की हामिदी मस्जिद,सैलानी की हबीबिया रज़विया मस्जिद,काकर टोला की छः मीनारा मस्जिद,कोतवाली की मोती मस्जिद,ज़खीरा की इमली वाली मस्जिद,बालजती की गुरुड वाली मस्जिद,शाहमत गंज की हबीब शाह मस्जिद,एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद,बाग अहमद अली की नई मस्जिद।
7.30  खानकाह ए वामिकिया,जसोली की पीराशाह मस्जिद,कटरा चाँद खान की मस्जिद काले खां,कुमार टाकीज़ की हाते वाली मस्जिद।
8.00 चौकी चौराहा वाली मस्जिद,घेर ज़ाफ़र खां की मिर्ज़ाई मस्जिद,आज़म नगर की हरी मस्जिद,कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद,कैंट की बीआई बाज़ार मस्जिद,आवास विकास कालोनी की मस्जिद।
8.30 गुलाब नगर की दरगाह बशीर मिया।
9.00 किला की जामा मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद,कचहरी वाली मस्जिद,मलूकपुर की मुफ़्ती-ए-आज़म मस्जिद,तोपखाना कैंट की बड़ी मस्जिद।
9.30  खानकाह-ए-नियाज़िया की बीबी गरीब नवाज मस्जिद,सिविल लाइन्स की नोमहला मस्जिद।

 

Related posts

नवरात्र लाइव : घर घर मां शैलपुत्री का हुआ आगमन , हर तरफ माहौल हुआ भक्तिमय ,

newsvoxindia

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक,

newsvoxindia

Shahjhanpur News:डग्गामार बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी , 36 से अधिक लोग घायल।

newsvoxindia

Leave a Comment