बरेली | फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाईवे पर स्थित माधोपुर पुल पर बाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी | इस घटना में दम्पति गंभीर घायल हो गए | सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात विजयपाल पुत्र डोरी लाल अपनी पत्नी मधु के साथ फतेहगंज पश्चिमी से अपने गांव मढोली जा रहे थे।
माधोपुर पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने उनको साइड मार दी। जिससे वह बाइक लेकर रोड पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस चालक नीरज ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया।
बरेली ।वरिष्ठ अधिवक्ता यशेन्द्र सिंह को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में…
- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक…
बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी…
बरेली। 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई।…
बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…
आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…