बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…बोले-दंगा नहीं, नाथ कोरिडोर होगा बरेली की पहचान

SHARE:

बरेली, एनबीआई रिपोर्टर

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली में 2200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आवास योजनाओं के लाभार्थियों को घर की चोबी सौंपी। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बरेली पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बरेली कॉलेज बरेली में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बरेली की पहचान दंगा नहीं नाथ कोरिडोर होगा।

सीएम योगी बरेली कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए

 

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री कार में बैठकर सीओ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद बरेली कॉलेज बरेली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत भारत माता के जयकारों के साथ की। यहां उन्होंने खिलाड़ियों के सम्मानित करने के साथ आवास योजनाओं के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी।

 

मुख्यमंत्री ने बरेली में 1258 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1004 करोड़ रुपये की 332 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो विकास और समृद्धि साथ लेकर आती है। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में 2017 से पहले आए दिन दंगे होते थे। बरेली एक दंगाग्रस्त जिला बन गया था। बाहर के लोग यहां आने से डरने लगे थे। मगर आज बरेली के प्रति लोगों की सोच बदली है। आज नाथ कॉरिडोर बरेली की पहचान बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ नगरी बरेली के प्रमुख शिव मंदिरों बाबा अलखनाथ, बाबा त्रिवटी नाथ, बाबा वनखंडीनाथ, बाबा धोपेश्वर नाथ, बाबा तपेश्वरनाथ, बाबा मढ़ीनाथ, बाबा पशुपति नाथ और बाबा पशुपति नाथ मंदिर के के लिए नाथ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए धन की व्यवस्था कर दी गई है। अब बाहरी लोग बरेली की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बाहरी व्यापारियों के आने से बरेली में नए-नए उद्योग लगेंगे, जिससे बरेली का विकास होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारें लोगों को बांटने का काम करती थीं। वोट बैंक की राजनीति के जरिए तुष्टिकरण को बढ़ावा देती थी। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को सम्मान दिया जाता था। मगर भाजपा की सरकार तुष्टिकरण नहीं करती, बल्कि विकास के जरिए जनता की संतुष्टिकरण का जरिया बन रही है। नए बरेली के रूप में बरेली विकास प्राधिकरण और नगर निगम में तमाम परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है, जिसके परिणाम दिखने लगे हैं। अब बरेली को कोई दंगागस्त नहीं कह सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की गई। मगर कांवड़ियों के जोश के आगे विरोधी ठंडे पड़ गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!