बरेली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए बरेली मंडल के मंडलीय सचिव पद पर नई नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार, बरेली मंडल के मंडलीय सचिव बीसी यादव 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था।
इस खाली पद को भरते हुए संगठन के अध्यक्ष की सहमति से अखिलेश सक्सेना, जो जिला महिला चिकित्सालय बरेली में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, को नया मंडलीय सचिव मनोनीत किया गया है।
बताया जाता है कि अखिलेश सक्सेना स्वास्थ्य विभाग में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं और कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके चयन से फार्मासिस्टों में सकारात्मक संदेश गया है और संगठन को उनसे मजबूत नेतृत्व की उम्मीद है।
यह नियुक्ति संगठन की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने और मंडल स्तर पर समन्वय को बेहतर करने के उद्देश्य से की गई है।
इस संबंध में जानकारी एसोसिएशन के महामंत्री राजेन्द्र कुमार सिंह पटेल द्वारा जारी की गई है।



