बरेली। शहर के सीबी गंज के कृष्णा एकेडमी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परिणाम घोषणा के दौरान कक्षा एक की छात्रा मिरहा फातिमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसे सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रबंधक अतुल गुप्ता व प्रधानाचार्या शिल्पी गुप्ता ने मिरहा फातिमा को प्रथम पुरस्कार देकर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी मिरहा की सफलता पर खुशी जताई और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने तालियों के साथ मिरहा का अभिनंदन किया।
Author: newsvoxindia
Post Views: 25



