छात्रा के दुष्कर्म के मामले में युवक सहित परिजनों पर मुकदमा दर्ज

SHARE:

यूपी के बरेली में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग  को उसकी दो नाबालिग महिला दोस्त अपने साथ अपने घर ले गई और अपने भाई से  छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिलाया।  आरोप यहां तक है ,  इस काम में दोनों लड़कियां ही नहीं उनके मां बाप भी इस घटना में शामिल रहे ।

 

घटना की जानकारी होते ही नाबालिग लड़की के परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत नवाबगंज पुलिस से की गई इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक अनस को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर अपनी जांच के दायरे को बड़ा दिया।

 

पुलिस ने मौहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि घटना के साक्ष्य जुटाए जा सके। बताया जा रहा है कि कक्षा 10 में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को उसकी दो सहेलियां उसे बहाने से घर बुलाकर ले गई , और नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया और अपने भाई अनस के हैंडओवर कर दिया। इस दौरान अनस ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई।

 

छात्रा की पिता की शिकायत पर नवाबगंज पुलिस ने अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों व माता, पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि अनस व उसकी बहनों ने धमकाया कि अगर वह पुलिस के पास गई तो उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा।

पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं इसलिए वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है। बताया यह भी जा रहा कि शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी।इस दौरान छोटा भाई वहां कुछ देर रुककर लौटा आया। दोपहर को छुट्टी होने पर उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग दो मुस्लिम बहनों ने रोक लिया।

बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि घर पर जरूरी काम है, इसलिए साथ चलो। उससे मना किया तो नशीला खाद्य पदार्थ देकर बेसुध कर दिया। इसी अवस्था में दोनों सहेलियां अपने गांव स्थित अपने घर ले गई जहां उसके साथ अनस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

सीओ निलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की पिता ने नवाबगंज थाने पर आकर दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनस, उसकी दो नाबालिग बहनें, मां बाप सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण सहित पॉस्को सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी अनस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!