बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारत सरकार की परियोजना फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में बरेली जनपद के कृषकों का एक्सपोजर भ्रमण कराया गया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर बी.पी. सिंह ने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है, इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनपद के कृषकों को कृषि के क्षेत्र में हो रहे नई तकनीकों के बारे मे अवगत कराना है। किसान मेला में कृषि विज्ञान केंद्र से आर.एल. सागर एवं डी.डी. शर्मा और संयुक्त निदेशालय (प्रसार शिक्षा) से वीर सिंह ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी यंत्रों की प्रदर्शनी दिखाई और यंत्रों के उपयोग और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में 120 कृषकों ने प्रतिभाग किया।
फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी में करीब आधा दर्जन हुई चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातो से क्षेत्र में…
शीशगढ़। सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जाफरपुर विधुत उपकेंन्द्र…
आचार्य सत्यम शुक्ला, कानपुर वाले दैनिक राशिफल : 13 मई , दिन सोमवार , वर्ष…
बरेली। स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका* विषय पर चौपला रोड, बरेली…
भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़। व्यापारियों की माँग पर पुलिस ने पिछले दिनों नगर के मुख्य…
आंवला। विश्व हिन्दू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति का मई माह में…