बरेली। पत्रकार एकता संघ की मंडल स्तरीय बैठक आज बरेली में संघ के प्रदेश विधिक सलाहकार एवं माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधिवक्ता श्री शिवम् सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक संरचना, कार्यशैली तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने संबोधन में श्री शिवम् सिंह ने संगठन की मजबूती और सक्रियता को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि रिक्त पदों की जल्द भरपाई और जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन ही किसी संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सदस्यों से अधिक प्रभावी सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षा श्रीमती संध्या शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री प्रबोध जी, तथा जिलाध्यक्ष श्री सूर्यकांत शुक्ल समेत संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की दिशा और नीतियों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक के दौरान श्री कुलदीप जी को संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण को देखते हुए सदस्य से पदोन्नत कर जिला प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस घोषणा पर उपस्थित जनों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और यह निर्णय लिया गया कि संगठन भविष्य में पत्रकार हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।




