बरेली: झूठ को हथियार बनाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

SHARE:

बरेली, एनवीआई रिपोर्टर

भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठ और पाखंड फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। मगर यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जनता भाजपा के पाखंड को समझ चुकी है। जनता इसका जवाब 2027 में सपा की सरकार बनाकर देगी। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, एमएलसी और पूर्व मंत्री किरन पाल कश्यप ने बरेली सर्किट हाउस पहुंचने पर कहीं। साथ ही उन्होंने सपा नेताओं से पीडीए को और मजबूत करने को कहा।

राष्ट्रीय सचिव एमएलसी और पूर्व मंत्री किरन पाल कश्यपलखनऊ चलकर बुधवार शाम करीब 7 बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। जहां समाजवादी पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एमएलसी किरन पाल कश्यप ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा मिशन पीडीए को और मजबूत करना है।

किरन कश्यप ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ और पाखंड को अपना हथियार बनाकर जनता को गुमराह करके लूटने का काम कर रही है, जिसे लोग धीरे-धीरे समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को आपस के गिले शिकवे भुलाकर पीडीए को मज़बूत कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सूरज यादव, जिला सचिव द्रोण कश्यप एवं विशाल कश्यप, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, मोहम्मद मुस्ताक, संजीव कश्यप, नवीन कश्यप, नीटू कश्यप, मोहित कश्यप, आदित्य कश्यप, सनी कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, शिवम राज कश्यप, विक्रम कश्यप आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!