बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक रेलवे अंडरपास में लगे पोल से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रोहित शर्मा अपने दोस्त 18 वर्षीय अमित शर्मा से मिलने बिशारतगंज आए थे। देर रात दोनों बाइक से देवचरा की ओर जा रहे थे, तभी रमपुरा गांव के पास अंडरपास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रोहित शर्मा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही



