ओवरटेक की कोशिश पड़ी भारी, बस से टकराई बाइक, वीडियो वायरल

SHARE:

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर हुआ सड़क हादसा अब चर्चा का विषय बन गया है। तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक बड़ा हादसा खड़ा कर दिया था ,पर  गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, वरना परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे।

 


बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एक बाइक सवार युवक ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक बस से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ सेकंड की यह लापरवाही दो जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी।

घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार तेज़ी से बस को पार करने का प्रयास करता है और टक्कर के बाद सभी सवार सड़क पर गिर जाते हैं। राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति बस के पहियों के नीचे नहीं आया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाया और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान संजीव कुमार, निवासी बिजौंरिया, नवाबगंज के रूप में हुई है।

 

परिजनों के अनुसार, वह अपनी पत्नी और साली को छोड़ने आया था और लौटते समय हादसा हो गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर लापरवाही और तेज़ रफ्तार से वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!