बरेली जोन की टीम ने जीते 13 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रांस मेडल

SHARE:

बरेली, एनवीआई रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर जनपद वाराणसी में 15 से 18 जुलाई तक किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बरेली लौटने पर एडीजी रमित शर्मा से मिलकर उनका अशीर्वाद लिया।

बरेली जोन की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर वुशु महिला वर्ग में उपविजेता, ताइक्वांडो महिला वर्ग में विजेता, कराटे महिला वर्ग में उपविजेता, पैचक सिलाट महिला वर्ग में विजेता और कराटे पुरुष वर्ग में उपविजेता रही। बरेली जोन की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 25 मेडल जीते, जिनमें 13 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रांस हैं।

बरेली जोन में मेडल प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में ये रहे शामिल

ताइक्वांडो महिला वर्ग

मुख्य आरक्षी नईम अहमद मुरादाबाद कोच
मुख्य आरक्षी सुमन धीमान बरेली प्रथम
आरक्षी पूनम मुरादाबाद प्रथम
आरक्षी संध्या मुरादाबाद प्रथम
मुख्य आरक्षी नेहा यादव मुरादाबाद प्रथम
आरक्षी अलका कुमारी मुरादाबाद द्वितीय

पैचक सिलाट महिला वर्ग

मुख्य आरक्षी राहुल आनन्द मुरादाबाद कोच
आरक्षी आरती देवी बरेली प्रथम
आरक्षी बबीता मुरादाबाद प्रथम
आरक्षी आशा मुरादाबाद प्रथम
आरक्षी रीना अमरोहा द्वितीय
आरक्षी अन्नू अमरोहा द्वितीय
आरक्षी सुप्रिया रामपुर तृतीय

कराटे महिला वर्ग

उप निरीक्षक मधु कश्यप मुरादाबाद कोच
आरक्षी प्रतिभा बदायूं प्रथम
आरक्षी गौरव मुरादाबाद प्रथम

वुशु महिला वर्ग

उप निरीक्षक पुष्पा पांडे मुरादाबाद कोच
मुख्य आरक्षी डोली बरेली प्रथम
आरक्षी सुनीता बरेली प्रथम

जूडो महिला वर्ग

मुख्य आरक्षी रमा यादव मुरादाबाद कोच
आरक्षी आरती कुमारी बरेली तृतीय
आरक्षी प्रियंका सिंह बरेली तृतीय
आरक्षी सोनी गंगवार रामपुर तृतीय
आरक्षी राखी मुरादाबाद द्वितीय

कराटे पुरुष वर्ग

मुख्या आरक्षी महेन्द्र पोसवाल रामपुर कोच
आरक्षी शुभम कुमार मुरादाबाद प्रथम
आरक्षी हरीश यादव मुरादाबाद द्वितीय
आरक्षी शुभम चौधरी शाहजहॉपुर तृतीय

पैचक सिलाट पुरूष वर्ग

मुख्य आरक्षी तारिक अमरोह कोच
मुख्य आरक्षी मनोज कुमार मुरादाबाद प्रथम
आरक्षी अमित कुमार मुरादाबाद द्वितीय
मुख्य आरक्षी नेपाल रामपुर तृतीय

ताइक्वांडो पुरुष वर्ग

मुख्य आरक्षी अवधेश राम बरेली कोच
आरक्षी जीत सिंह पदम मुरादाबाद प्रथम आरक्षी अंकित अमरोहा तृतीय

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!