Bareilly News : तंदूरी रोटी के विवाद में हत्या ,  होटल मालिक ने  रोटी के आर्डर पूरा नहीं करने के विवाद में , ग्राहक की पीटकर की हत्या ,

SHARE:

 

यूपी के बरेली जिले में एक युवक  की हत्या उसके जन्मदिन के ठीक दो घंटे बाद कर दी गई | बताया जाता है कि मृतक युवक पार्टी के लिए रोटी लेने  गया था इसी दौरान उसका विवाद   सपा पार्षद हमीद के भतीजे एवं  होटल मालिक से हो गया तभी होटल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी | घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया | मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था |

Advertisement

जानकारी के मुताबिक  कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में  रिटायर्ड फौजी योगराज के  30 साल के बेटे सनी का 26 जून को बर्थडे था। उसने अपने जन्मदिन पर मशाल होटल पर 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। 40 रोटी सनी अपने साथ ले गया और रात करीब साढ़े दस बजे होटल मालिक जीशान ने सनी को फोन करके कह दिया की अब रोटियां नहीं दे पाएगा, जिसके बाद सनी अपने दोस्त बबलू उर्फ प्रजय के साथ होटल पहुंचा जहां उसकी होटल मालिक जीशान से कहासुनी हो गई। जिसके बाद जीशान ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सनी को लाठी डंडों से बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की किसी तरह उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शी  बब्लू ने बताया कि मृतक सनी उनका ममेरा भाई था | सनी और वह सदर तंदूरी रोटी लेने आये थे | 150 रोटियों का आर्डर दिया था लेकिन होटल मालिक ने 40 रोटियां  पहले उसे दे दी , बाकी रोटी नहीं भेजी , बाद में  सनी  ने दो लोगों को रोटियां लेने भेजा था लेकिन होटल मालिक ने उसे नहीं दी |

 

 

इसके बाद वह खुद  सनी के साथ रोटी लेने आये | इसी दौरान सनी का होटल व्यापारी से विवाद हो गया और पहले से हथियारबंद लोगों ने सनी की पीट पीटकर हत्या कर दी | घटना के बाद से मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं | वही पुलिस पीड़ित परिवार को जल्द जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दे रहे हैं |

 

पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार का कहना है  कि कैंट थाना क्षेत्र  में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई | मृतक ने एक होटल पर 150 रोटी का आर्डर दिया था लेकिन होटल मालिक ने उसे 45 रोटियां दी जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया | होटल पक्ष  लोगों ने युवक पर लाठी डंडो से प्रहार कर दिया  घटना में मृतक को काफी चोटें आई थी जबकि ममेरे भाई पर घटना में घायल हो गया | पीड़ित थाने पर पहुंचे इसके बाद दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां सनी की मौत हो गई | पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चार नामजद , 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं | कैंट पुलिस ने दो नामजद  गिरफ्तार कर लिया है बाकी लोगों को पुलिस तलाश कर रही हैं |  |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!